Menu
#Mumbai

उत्तराखंड : उधमसिंह नगर में खालिस्तानी समर्थकों पर पुलिस की नजर, पन्नू की धमकी के बाद बढ़ी सतर्कता

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हालिया धमकी के बाद, ऊधमसिंह नगर में पुलिस ने छह खालिस्तानी समर्थकों को अपने रडार पर लिया है। इन सभी संदिग्धों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।   पुलिस सूत्रों के अनुसार, पिछले दिनों पीलीभीत में हुए एनकाउंटर के बाद प्रदेश …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 09 जन, 2025
उत्तराखंड : उधमसिंह नगर में खालिस्तानी समर्थकों पर पुलिस की नजर, पन्नू की धमकी के बाद बढ़ी सतर्कता

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हालिया धमकी के बाद, ऊधमसिंह नगर में पुलिस ने छह खालिस्तानी समर्थकों को अपने रडार पर लिया है। इन सभी संदिग्धों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पिछले दिनों पीलीभीत में हुए एनकाउंटर के बाद प्रदेश में सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया था। इस एनकाउंटर में तीन खालिस्तानी आतंकवादी मारे गए थे, हालांकि इन आतंकियों का प्रदेश से कोई सीधा संबंध नहीं बताया गया है।

आतंकी पन्नू ने भारत में बड़ा हमला करने की धमकी दी थी, जिसके बाद पुलिस और इंटेलिजेंस ने अपनी जांच शुरू की। स्थानीय पुलिस ने छह संदिग्धों की पहचान की है, जिनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। बताया जा रहा है कि ये सभी खालिस्तान के समर्थक हैं, लेकिन किस संगठन से जुड़े हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

इससे पहले भी ऊधमसिंह नगर का नाम खालिस्तानी संगठनों से जुड़ा रहा है। 2022 में चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया था, जो खालिस्तान टाइगर फोर्स से जुड़े थे। इनका संबंध ऑस्ट्रेलिया और कनाडा से बताया गया था।

2023 में, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने भी ऊधमसिंह नगर से एक युवक को गिरफ्तार किया था, जिसका संपर्क खालिस्तानी जगजीत सिंह से था। इन सभी घटनाओं को ध्यान में रखते हुए, पुलिस और इंटेलिजेंस अपनी जांच में जुटी हुई है।

Tagged:
Share This Article