Menu
#Mumbai

Uttarakhand Premier League: 23 सितंबर से दून में क्रिकेट का रोमांच, 11 टीमें होंगी शामिल

देहरादून: उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) का दूसरा संस्करण 23 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। इस क्रिकेट रोमांच में पुरुष और महिला की कुल 11 टीमें भाग लेंगी, जिसमें पुरुष की सात और महिला की चार टीमें होंगी। राजपुर रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों को जानकारी देते हुए …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 13 सित, 2025
Uttarakhand Premier League: 23 सितंबर से दून में क्रिकेट का रोमांच, 11 टीमें होंगी शामिल

देहरादून: उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) का दूसरा संस्करण 23 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। इस क्रिकेट रोमांच में पुरुष और महिला की कुल 11 टीमें भाग लेंगी, जिसमें पुरुष की सात और महिला की चार टीमें होंगी।

राजपुर रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों को जानकारी देते हुए आयोजक राजीव खन्ना ने बताया कि पुरुष विजेता टीम को 25 लाख और महिला विजेता टीम को सात लाख की धनराशि से सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक दिन खेले जाने वाले मुकाबले में मैन ऑफ द मैच को 10 हजार रुपये दिए जाएंगे।

टूर्नामेंट में आइकन प्लेयर के रूप में पुरुष श्रेणी में अवनीश सुधा, युवराज चौधरी, जगदीश सुचित, प्रशांत चोपड़ा, भूपेन लालवानी, कुणाल चंदेला और राजन कुमार शामिल होंगे। महिला श्रेणी में मानसी जोशी, नीलम भारद्वाज, स्वेता वर्मा और कंचन परिहार खिलाड़ी आइकन होंगी।

राजीव खन्ना ने बताया कि टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया जाएगा और अन्य दिनों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। इस अवसर पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

Tagged:
Share This Article