Menu
#Destinations

उत्तराखंड: आज पहले कैंची धाम पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, फिर कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में लेंगी भाग

नैनीताल: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अपने एकदिवसीय कुमाऊं दौरे पर हैं। अपने दौरे की शुरुआत वह प्रसिद्ध कैंची धाम मंदिर से करेंगी, जहां वे बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। राष्ट्रपति के …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 04 नव, 2025
उत्तराखंड: आज पहले कैंची धाम पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, फिर कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में लेंगी भाग

नैनीताल: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अपने एकदिवसीय कुमाऊं दौरे पर हैं। अपने दौरे की शुरुआत वह प्रसिद्ध कैंची धाम मंदिर से करेंगी, जहां वे बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी।

राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। कैंची धाम परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है।

कैंची धाम मंदिर समिति की ओर से सूचना दी गई है कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मंगलवार सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक श्रद्धालुओं की आवाजाही पर रोक रहेगी। इस दौरान केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी।

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए विशेष ट्रैफिक व्यवस्था भी लागू की गई है।

राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे के मद्देनज़र कैंची धाम से लेकर नैनीताल तक सुरक्षा का घेरा सख्त किया गया है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं और आम नागरिकों से अपील की है कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करें और अनावश्यक रूप से यात्रा न करें।

Tagged:
Share This Article