Menu
#News

उत्तराखंड: हरिद्वार की ओद्योगिक नगरी सिडकुल थाना क्षेत्र में नकली नोट लेकर सामान खरीदने आए एक व्यक्ति को दुकानदारों ने पकड़ा.

सामान लेने के बाद उसने भुगतान किया, लेकिन भुगतान में जो 100 के नोट उसने दुकानदार को दिए, वो नकली लग रहे थे। शक होने पर दुकानदार ने जब नोटों को चेक किया तो वो नकली निकले। जिसके बाद मौके पर आसपास के दुकानदार भी जमा हो गए। दुकानदारों ने …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 24 नव, 2022
उत्तराखंड: हरिद्वार की ओद्योगिक नगरी सिडकुल थाना क्षेत्र में नकली नोट लेकर सामान खरीदने आए एक व्यक्ति को दुकानदारों ने पकड़ा.

सामान लेने के बाद उसने भुगतान किया, लेकिन भुगतान में जो 100 के नोट उसने दुकानदार को दिए, वो नकली लग रहे थे।

शक होने पर दुकानदार ने जब नोटों को चेक किया तो वो नकली निकले।

जिसके बाद मौके पर आसपास के दुकानदार भी जमा हो गए।

दुकानदारों ने दुकान के अंदर ही उसकी जमकर धुनाई कर दी।

धुनाई करने के बाद दुकानदारों ने सिडकुल पुलिस को इसकी जानकारी दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया। जहां से उसे थाने ले जाया गया।

थाने में पूछताछ करने पर आरोपी ने एक 55 साल के व्यक्ति का नाम लिया और बताया कि उसने नकली नोट उसी व्यक्ति से लिए थे।

थाना प्रभारी निरीक्षक सिडकुल प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि पकड़े गए दोनों लोगों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है।

ताकि इस बात का पता लगाया जा सके कि आखिर कौन बाजार में चलाने के लिए नकली नोट इन्हें दे रहा है।

Tagged:
Share This Article