Menu
#Mumbai

उत्तराखंड में SIR की तैयारियां तेज, चिह्नित मतदाताओं से संपर्क करेंगे बीएलओ

देहरादून: उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की तैयारियां तेज़ हो गई हैं। बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) अब चिह्नित मतदाताओं से व्यक्तिगत रूप से संपर्क स्थापित करेंगे, ताकि पुनरीक्षण प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो सके। मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सभी जिलों में हेल्प डेस्क …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 29 नव, 2025
उत्तराखंड में SIR की तैयारियां तेज, चिह्नित मतदाताओं से संपर्क करेंगे बीएलओ

देहरादून: उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की तैयारियां तेज़ हो गई हैं। बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) अब चिह्नित मतदाताओं से व्यक्तिगत रूप से संपर्क स्थापित करेंगे, ताकि पुनरीक्षण प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो सके।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सभी जिलों में हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश दिए हैं, जिससे वे लोग वर्ष 2003 की मतदाता सूची में उपलब्ध जानकारी प्राप्त कर सकें, जिन्हें इसकी जरूरत है। वर्तमान में सभी जिलों में अक्टूबर में जारी अनंतिम मतदाता सूची का वर्ष 2003 की सूची से मिलान किया जा रहा है।

इन कार्यों की प्रगति की समीक्षा, बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों पर चर्चा के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिलाधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की। बैठक में निर्देश दिया गया कि जिलाधिकारी, निर्वाचन से जुड़े अधिकारी और बीएलओ मतदाताओं के बीच अपनी पहुंच सुनिश्चित करें। जो मतदाता वर्तमान में दूसरी जगह चले गए हैं, उन्हें चिह्नित करते हुए उनसे संपर्क स्थापित किया जाए, ताकि SIR प्रक्रिया के दौरान किसी को भी परेशानी न हो।

इसके साथ ही सभी मतदान केंद्रों पर बूथ अवेयरनेस ग्रुप (BAG) के गठन के भी निर्देश दिए गए। बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्रा, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी और सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास समेत सभी जिलों के जिलाधिकारी वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे।

Tagged:
Share This Article