Menu
#Mumbai

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस: दो नवंबर को देहरादून में रात्रि विश्राम करेंगी राष्ट्रपति,

देहरादून: उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति का दौरा कार्यक्रम तय हो गया है। राष्ट्रपति दो नवंबर की शाम देहरादून पहुंचेंगी और राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी। अगले दिन यानी तीन नवंबर को उनका कार्यक्रम बेहद व्यस्त रहेगा। सुबह 11 बजे राष्ट्रपति उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र को …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 31 अक्ट, 2025
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस: दो नवंबर को देहरादून में रात्रि विश्राम करेंगी राष्ट्रपति,

देहरादून: उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति का दौरा कार्यक्रम तय हो गया है। राष्ट्रपति दो नवंबर की शाम देहरादून पहुंचेंगी और राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी। अगले दिन यानी तीन नवंबर को उनका कार्यक्रम बेहद व्यस्त रहेगा।

सुबह 11 बजे राष्ट्रपति उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगी। यह सत्र राज्य गठन की 25वीं वर्षगांठ यानी रजत जयंती वर्ष के तहत आयोजित किया जा रहा है। विधानसभा में राज्य के विकास, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को लेकर चर्चा होगी। इस विशेष अवसर पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री, विधायक और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे।

विधानसभा में राष्ट्रपति के संबोधन के बाद उनका काफिला वापस राजभवन लौटेगा, जहां दोपहर का भोजन और विश्राम निर्धारित है। इसके बाद राष्ट्रपति का कार्यक्रम नैनीताल के लिए है।

शाम 5:30 बजे राष्ट्रपति नैनीताल स्थित राजभवन में आयोजित समारोह में शामिल होंगी। यह कार्यक्रम नैनीताल राजभवन की स्थापना के 125 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति भवन प्रशासन और राज्य सरकार द्वारा तैयार किए गए स्मृति ग्रंथ व प्रदर्शनी का भी शुभारंभ किया जाएगा।

राज्य प्रशासन ने राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं की पूरी तैयारी कर ली है। देहरादून और नैनीताल दोनों स्थानों पर पुलिस, एसपीजी और स्थानीय प्रशासन की टीमें तैनात रहेंगी।

राज्य सरकार ने राष्ट्रपति के स्वागत के लिए भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम और राज्य की उपलब्धियों को दर्शाने वाली प्रदर्शनी की भी तैयारी की है। उत्तराखंड के लिए यह अवसर न केवल गौरव का है, बल्कि राज्य की उपलब्धियों और 25 वर्षों की विकास यात्रा पर नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक भी बनेगा।

Tagged:
Share This Article