Menu
#Mumbai

उत्तराखंड राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना: पाबो और पौड़ी ब्लॉक में खिलेगी ग्लेडियोलस की खुशबू.

राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना के अंतर्गत संचालित विकास खंड पाबो की बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति लिमिटेड ढिकवाली में माधौ सिंह भंडारी संयुक्त सहकारी खेती के अंतर्गत ग्राम पंचायत चोपड़ा में द्वितीय चरण में 50 नाली भूमि पर फ्लोरीकल्चर की खेती( ग्लेडियस ) का बीज रोपण किया गया साथ ही …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 05 अप्र, 2026
उत्तराखंड राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना: पाबो और पौड़ी ब्लॉक में खिलेगी ग्लेडियोलस की खुशबू.

राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना के अंतर्गत संचालित विकास खंड पाबो की बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति लिमिटेड ढिकवाली में माधौ सिंह भंडारी संयुक्त सहकारी खेती के अंतर्गत ग्राम पंचायत चोपड़ा में द्वितीय चरण में 50 नाली भूमि पर फ्लोरीकल्चर की खेती( ग्लेडियस ) का बीज रोपण किया गया

साथ ही विकासखंड पौड़ी की बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति लिमिटेड नादलस्यू से उज्जवल स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय सहकारी किसान कल्याण योजना के अंतर्गत 1 लाख रुपए का ऋण लेकर ग्राम पंचायत बैंगवाडी में 25 नाली में फ्लोरीकल्चर ग्लेडियस की खेती का कार्य प्रारंभ किया गया! इस मौके पर श्रीमती गीता रवि कुमार,अपर जिला सहकारी अधिकारी तहसील पौड़ी, अमित कुमार अपर जिला सहकारी मुख्यालय, समिति सचिव व समस्त कृषक एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रही l

Tagged:
Share This Article