Menu
#अंतराष्ट्रीय

उत्तराखंड: एसटीएफ़ ने यूपी बीजेपी सांसद के करीबी पर नोएडा में जानलेवा हमला करने के बाद फरार चल रहे रणदीप भाटी गिरोह के तीन शूटरों को देहरादून से किया गिरफ्तार.

गिरफ्तार हरपाल ने बताया 3 अक्टूबर को तीनों लोगों ने नोएडा बीटा-2 थाना क्षेत्र में रणदीप भाटी के कहने पर सांगा पंडित नामक व्यक्ति का अपहरण कर उसे जान से मारने का प्रयास किया था। जिसमें वे तीनों लोग वांछित चल रहे हैं। गैंगस्टर रणदीप भाटी के मुख्य शूटर हरपाल …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 14 नव, 2022
उत्तराखंड: एसटीएफ़ ने यूपी बीजेपी सांसद के करीबी पर नोएडा में जानलेवा हमला करने के बाद फरार चल रहे रणदीप भाटी गिरोह के तीन शूटरों को देहरादून से किया गिरफ्तार.

गिरफ्तार हरपाल ने बताया 3 अक्टूबर को तीनों लोगों ने नोएडा बीटा-2 थाना क्षेत्र में रणदीप भाटी के कहने पर सांगा पंडित नामक व्यक्ति का अपहरण कर उसे जान से मारने का प्रयास किया था।

जिसमें वे तीनों लोग वांछित चल रहे हैं।

गैंगस्टर रणदीप भाटी के मुख्य शूटर हरपाल ने फरवरी साल 2022 में अमन नाम के एक कॉल सेंटर संचालक का अपहरण कर 25 लाख रुपये की फिरौती मांगी की थी।

जिसे बाद में थाना हरी नगर पुलिस दिल्ली ने गिरफ्तार कर लिया एक अन्य शूटर गौरव चंदीला भी फरवरी 2020 में थाना सेक्टर-58, बिशनपुरा से हत्या के प्रयास में जेल जा चुका है।

एसटीएफ के एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि तीन अक्तूबर की रात स्कॉर्पियों सवार बदमाशों ने नोएडा में भाजपा के मंडल अध्यक्ष सांगा पंडित और उनके साथ मौजूद कार्यकर्ता का अपहरण कर जानलेवा हमला किया था।

घटना के बाद आरोपी फरार चल रहे थे।

इस मामले में गौतमबुद्धनगर के सांसद महेश शर्मा ने नोएडा पुलिस को अल्टीमेटम दिया था।

इस बीच उत्तराखंड एसटीएफ को सूचना मिली कि दिल्ली के रणदीप भाटी गिरोह के कुछ शॉर्प शूटर देहरादून आ रहे हैं।

इसके बाद दून की सभी सीमाओं पर चेकिंग शुरू की गई।

शनिवार देर रात आशारोड़ी चेक पोस्ट पर एसटीएफ के उपनिरीक्षक विपिन बहुगुणा और उपनिरीक्षक नरोत्तम बिष्ट के नेतृत्व में तैनात टीम को काले रंग की स्कॉर्पियो आती दिखी।

सूचना के आधार पर एसटीएफ ने स्कॉर्पियो का पीछा शुरू कर दिया और ट्रांसपोर्टनगर के पास रोककर चेकिंग की।

इस दौरान कार सवार तीन व्यक्तियों ने हथियार निकाल एसटीएफ को डराने की कोशिश और भागने लगे।

लेकिन, टीम ने घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया।

उनके पास से दो पिस्टल, एक तमंचा और 12 कारतूस मिले हैं।

घटना के दौरान ट्रांसपोर्टनगर चौराहे पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति रही।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

इनके पास से पिस्टल, तमंचे और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं।

एसटीएफ के अनुसार, तीनों यहां लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में आए थे।

 

 

गिरफ्तारी के दौरान शूटरों ने हथियार के बल पर भागने की भी कोशिश की। लेकिन, एसटीएफ की टीम ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया।

 

Tagged:
Share This Article