Menu
#Mumbai

उत्तराखंड एसटीएफ ने किया नकली दवा बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ ने नकली दवा बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया है। इस गैंग में कई नामी फार्मा कंपनी के अलावा डॉक्टरों के नाम भी शामिल बताए गए हैं। एसटीएफ के दावा है कि नकली दवा बेचने वाले गैंग का राज उत्तराखंड से लेकर देश के कई राज्यों …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 05 जून, 2022

 

देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ ने नकली दवा बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया है। इस गैंग में कई नामी फार्मा कंपनी के अलावा डॉक्टरों के नाम भी शामिल बताए गए हैं। एसटीएफ के दावा है कि नकली दवा बेचने वाले गैंग का राज उत्तराखंड से लेकर देश के कई राज्यों तक फैले है। एसटीएफ उत्तराखंड प्रभारी एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि कई बार लोग अच्छे डॉक्टर के पास इलाज कराने जाते हैं, लेकिन ठीक नहीं होते। उन्होंने दावा किया कि यह डॉक्टर की कमी नहीं बल्कि मरीज को दी जा रही नकली दवा की कमी है। इससे कई मरीज ठीक होने की बजाय ज्यादा बीमार पड़ जाते हैं।एसएसपी का कहना है कि उत्तराखंड का अंतरराज्यीय ऑपरेशन रात से जारी है। कई फार्मा फैक्ट्री में छापा चल रहा है। देश भर में फैला थी नकली दवाओं की सप्लाई। विगत दो माह से स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखंड कर रही थी फार्मा फैक्ट्री को चिन्हित करने की कार्यवाही। अभी तक भगवानपुर, लक्सर,सहारनपुर में छापे। नामी कंपनियों की दवा बनाने का सामान,केमिकल,निर्मित दवाएं बरामद। उन्होंने बताया कि एसटीएफ की टीम पूरे गैंग से पूछताछ कर रही है। देर शाम तक मामले में बड़े खुलासे की उम्मीद है।

Tagged:
Share This Article