Menu
#News

उत्तराखंड: हरिद्वार में पंचायत चुनाव की मतगणना के बाद पुलिसकर्मियों पर किया पथराव, पुलिस ने किया पांच आरोपियों को गिरफ्तार.

जानकारी के अनुसार गुरुवार देर शाम राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बहादराबाद पर हार से बौखलाए ग्राम भक्तनपुर आबिदपुर सीट से ग्राम प्रधान पद की प्रत्याशी रशिया पत्नी अजमल खान अपने समर्थकों के साथ पहुंची और केंद्र के बाहर ही हंगामा शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि इनके समर्थकों ने …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 30 सित, 2022
उत्तराखंड: हरिद्वार में पंचायत चुनाव की मतगणना के बाद पुलिसकर्मियों पर किया पथराव, पुलिस ने किया पांच आरोपियों को गिरफ्तार.

जानकारी के अनुसार गुरुवार देर शाम राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बहादराबाद पर हार से बौखलाए ग्राम भक्तनपुर आबिदपुर सीट से ग्राम प्रधान पद की प्रत्याशी रशिया पत्नी अजमल खान अपने समर्थकों के साथ पहुंची और केंद्र के बाहर ही हंगामा शुरू कर दिया।

बताया जा रहा है कि इनके समर्थकों ने वहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों पर पथराव भी कर दिया था। जिसमें इंस्पेक्टर बीएल भारती सहित कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें आई।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी हरिद्वार ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश जारी किए थे।

जिसके बाद एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रात में ही इलाके में दबिश दी। यहां के रहने वाले यह सभी आरोपी बताए जा रहे थे।

पुलिस ने पथराव के मामले में मुकर्रम अंसारी और उसके साथियों को भी आरोपी बनाया है।

पुलिस ने देर रात इस मामले में एहसान अली, कुर्बान साहिब अशरफ और अनीस निवासी इब्राहिमपुर पथरी को गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले में पुलिस की धरपकड़ अभी भी जारी है।

 

Tagged:
Share This Article