Menu
#News

उत्तराखंड: हरिद्वार के कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में स्थित एक निजी मेटरनिटी होम में नवजात बच्चे की मौत, परिजनों ने जमकर किया हंगामा.

कोतवाली ज्वालापुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ज्वालापुर के आर्य नगर स्थित सोंधी नर्सिंग होम में मंगलवार को महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। बताया जा रहा है कि इनमें से एक बच्चे की हालत जन्म के बाद से ही खराब थी। जिसके बाद चिकित्सकों ने बच्चों …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 02 नव, 2022
उत्तराखंड: हरिद्वार के कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में स्थित एक निजी मेटरनिटी होम में नवजात बच्चे की मौत, परिजनों ने जमकर किया हंगामा.

कोतवाली ज्वालापुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ज्वालापुर के आर्य नगर स्थित सोंधी नर्सिंग होम में मंगलवार को महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था।

बताया जा रहा है कि इनमें से एक बच्चे की हालत जन्म के बाद से ही खराब थी।

जिसके बाद चिकित्सकों ने बच्चों को हायर सेंटर ले जाने की बात परिजनों को कही।

बुधवार सुबह बच्चे ने हायर सेंटर ले जाने से पहले ही दम तोड़ दिया।

जिसके बाद परिजनों ने दूसरे बच्चे को तो एक दूसरे निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया, लेकिन बच्चे की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल पर पहुंच जमकर हंगामा काटा।

चिकित्सकों के लाख समझाने के बाद भी परिजन शांत नहीं हुए।

जिसके बाद मौके पर पहुंची ज्वालापुर पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया।

पुलिस ने परिजनों से अस्पताल के खिलाफ तहरीर देने की बात कही, लेकिन रोते बिलखते परिजन वापस लौट गए।

कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया एक महिला को मंगलवार को जुड़वा बच्चे हुए थे।

इनमें से एक बच्चे की हालत जन्म लेने के बाद अचानक से बिगड़ गई।

आज सुबह परिजन इससे पहले उसको हायर सेंटर ले जाते बच्चे ने दम तोड़ दिया।

जिस बात से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के बाहर हंगामा किया।

 

Tagged:
Share This Article