Menu
#घटना

उत्तराखंड: बर्फीली वादियों के बीच दिखे ये दुर्लभ जीव

  चमोली: उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्रों में स्नो लेपर्ड का कुनबा बढ़ रहा है, जो कि जैव विविधता के लिहाज से शुभ संकेत है। Nanda Devi National Park में Snow Leopard, Red Fox, Musk Deer, Himalayan Thar जैसे जीव नजर आए हैं। स्नो लेपर्ड, रेड फॉक्स, हिमालयन थार, भरल को …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 05 मा, 2022

 

चमोली: उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्रों में स्नो लेपर्ड का कुनबा बढ़ रहा है, जो कि जैव विविधता के लिहाज से शुभ संकेत है। Nanda Devi National Park में Snow Leopard, Red Fox, Musk Deer, Himalayan Thar जैसे जीव नजर आए हैं। स्नो लेपर्ड, रेड फॉक्स, हिमालयन थार, भरल को दुनिया के सबसे खूबसूरत और दुर्लभ जीवों में से एक माना जाता है। ये बहुत मुश्किल से दिखाई देते हैं। हाल में इनकी कुछ तस्वीरें चमोली के नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क में लगे ट्रैप कैमरों में कैद हुई हैं। पार्क प्रशासन की ओर से विभिन्न जगह पर ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। जिनमें स्नो लेपर्ड, रेड फॉक्स, हिमालयन थार, भरल के साथ ही कई दुर्लभ वन्य जीवों की तस्वीरें कैद हुई हैं। आगे हम आपको तस्वीरें दिखा रहे हैं। पार्क क्षेत्र में दुर्लभ जीवों की मौजूदगी से पार्क प्रशासन में खुशी की लहर है। बता दें कि वन्य जीवों के अलावा तस्करों पर नजर रखने के लिए नंदा देवी पार्क प्रशासन की ओर से हर साल विभिन्न जगहों पर ट्रैप कैमरे लगाए जाते हैं। सर्दियां कम होने के साथ ही कैमरों में कैद तस्वीरों का आकलन किया जाता है।

इस बार पार्क में हिम तेंदुआ, रेड फॉक्स, हिमालयन थार, भरल सहित दूसरे दुर्लभ प्रजाति के वन्य जीवों की तस्वीरें कैद हुई हैं। पार्क में जगह-जगह लगे ट्रैप कैमरों में कई हिम तेंदुओं को चहलकदमी करते हुए देखा गया।

पार्क में काला भालू, कस्तूरी मृग और नीली भेड़ समेत कई दुर्लभ जीवों की मौजूदगी पाई गई। चमोली के अलावा उत्तरकाशी की नेलांग वैली में भी कई बार स्नो लेपर्ड नजर आए हैं।

हालांकि इनकी निश्चित संख्या कभी पता नहीं चल सकी लेकिन अब नंदा देवी बायोस्फीयर में इनकी गणना कराई जा रही है।

नंदा देवी नेशनल पार्क की वन क्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी पार्क के विभिन्न स्थानों पर ट्रैप कैमरे लगाए गए थे, जिसमें हिम तेंदुआ सहित दूसरे कई दुर्लभ प्रजाति के जीवों की तस्वीरें कैद हुई हैं।

Tagged:
Share This Article