Menu
#Destinations

Uttarakhand: राजाजी टाइगर रिजर्व में बढ़ेगा बाघों का कुनबा, कॉर्बेट से लाए जाएंगे पांच और बाघ

उत्तराखंड: उत्तराखंड में बाघ संरक्षण की दिशा में एक बड़ी पहल को मंजूरी मिल गई है। राजाजी टाइगर रिजर्व के पश्चिमी-दक्षिणी क्षेत्र में बाघों की संख्या बढ़ाने और स्थायी आबादी विकसित करने की योजना के तहत अब कॉर्बेट नेशनल पार्क से पांच और बाघ लाए जाएंगे। राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 25 जून, 2026
Uttarakhand: राजाजी टाइगर रिजर्व में बढ़ेगा बाघों का कुनबा, कॉर्बेट से लाए जाएंगे पांच और बाघ

उत्तराखंड: उत्तराखंड में बाघ संरक्षण की दिशा में एक बड़ी पहल को मंजूरी मिल गई है। राजाजी टाइगर रिजर्व के पश्चिमी-दक्षिणी क्षेत्र में बाघों की संख्या बढ़ाने और स्थायी आबादी विकसित करने की योजना के तहत अब कॉर्बेट नेशनल पार्क से पांच और बाघ लाए जाएंगे।

राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन को राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) से इसके लिए सहमति मिल गई है। प्रस्तावित योजना के तहत तीन बाघिन और दो बाघों को राजाजी में शिफ्ट किया जाएगा। इससे रिजर्व के पश्चिमी क्षेत्र में बाघों की आबादी को विस्तार मिलेगा और जैव विविधता संरक्षण के प्रयासों को मजबूती मिलेगी।

पार्क प्रशासन की ओर से इस संबंध में एनटीसीए के सामने विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया था, जिसके बाद बाघ स्थानांतरण को मंजूरी मिली। इससे पहले भी राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों के संरक्षण और संख्या बढ़ाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

वन विभाग का मानना है कि नए बाघों के आने से राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों का कुनबा मजबूत होगा और क्षेत्र में वन्यजीव संरक्षण को नई दिशा मिलेगी।

Tagged:
Share This Article