Menu
#News

उत्तराखंड: रुड़की में सेल्फी लेते समय ट्रेन से कटकर छात्र की मौके पर दर्दनाक मौत.

छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सलेमपुर निवासी अनिल सैनी का बेटा अंकुश सैनी 15 साल गांव के पास ही शाहपुर रेलवे क्राॅसिंग फाटक …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 12 नव, 2022
उत्तराखंड: रुड़की में सेल्फी लेते समय ट्रेन से कटकर छात्र की मौके पर दर्दनाक मौत.

छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सलेमपुर निवासी अनिल सैनी का बेटा अंकुश सैनी 15 साल गांव के पास ही शाहपुर रेलवे क्राॅसिंग फाटक पर दोस्तों के साथ गया था।

इस बीच वह दोस्तों के साथ लाइन पर खड़ा होकर मोबाइल से सेल्फी ले रहा था।

इस बीच वह ट्रेन की चपेट में आ गया और मौके पर ही मौत हो गई।

गेटमैन ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

बेटे की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।

कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

बताया कि अंकुश के मां-बाप मजदूरी करते हैं और उसकी एक बहन है। वह एकलौता है।

 

 

Tagged:
Share This Article