Menu
#उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: नई टिहरी निवासी दो छात्र बीते सोमवार से स्कूल से लापता, झील के खांडखाला में एसडीआरएफ़ ने बरामद किए छात्रों के शव.

बुधवार 21 सितंबर को एसडीआरएफ की टीम ने छात्र आशीष कंडवाल का शव टिहरी बांध की झील में खांडखाला स्थान से बरामद किया था। पुलिस व एसडीआरएफ की टीम दूसरे लापता छात्र रक्षित पंवार की लगातार खोजबीन में जुटी थी। शनिवार को एसडीआरएफ की टीम ने छात्र रक्षित के शव …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 24 सित, 2022
उत्तराखंड: नई टिहरी निवासी दो छात्र बीते सोमवार से स्कूल से लापता, झील के खांडखाला में एसडीआरएफ़ ने बरामद किए छात्रों के शव.

बुधवार 21 सितंबर को एसडीआरएफ की टीम ने छात्र आशीष कंडवाल का शव टिहरी बांध की झील में खांडखाला स्थान से बरामद किया था।

पुलिस व एसडीआरएफ की टीम दूसरे लापता छात्र रक्षित पंवार की लगातार खोजबीन में जुटी थी।

शनिवार को एसडीआरएफ की टीम ने छात्र रक्षित के शव को भी टिहरी बांध की से बरामद कर दिया है।

नई टिहरी के थानाध्यक्ष कमल मोहन भंडारी ने बताया कि सोमवार 19 सिंतबर से आल सेंट्स कान्वेंट स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ने वाले आशीष कंडवाल (15) पुत्र राम सिंह कंडवाल तथा रक्षित पंवार (15) पुत्र रमेश पंवार निवासी नई टिहरी लापता चल रहे थे।

एसडीआरएफ और पुलिस टीम लगातार दोनों की तलाश में जुटी थी। बताया शव को पंचनामे के बाद परिजनों को सौंपा दिया गया है।

 

Tagged:
Share This Article