Menu
#Mumbai

उत्तराखंड: हल्द्वानी में जन्मी अनोखी बछिया, दो मुंह, चार आंखें और तीन कान देखकर लोग हैरान

हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। गोरापड़ाव क्षेत्र में एक गाय ने ऐसी बछिया को जन्म दिया है, जिसके दो मुंह, चार आंखें और तीन कान हैं। बछिया के जन्म की खबर फैलते ही इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी। …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 19 जून, 2026
उत्तराखंड: हल्द्वानी में जन्मी अनोखी बछिया, दो मुंह, चार आंखें और तीन कान देखकर लोग हैरान

हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। गोरापड़ाव क्षेत्र में एक गाय ने ऐसी बछिया को जन्म दिया है, जिसके दो मुंह, चार आंखें और तीन कान हैं। बछिया के जन्म की खबर फैलते ही इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी।

गोरापड़ाव के डी-क्लास क्षेत्र में रहने वाले महेश चंद्र बचकेती और हंसी बचकेती के घर बुधवार शाम करीब पांच बजे इस अनोखी बछिया का जन्म हुआ। पशुपालक के अनुसार जन्म के बाद बछिया की हालत फिलहाल सामान्य है और उसमें कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या दिखाई नहीं दे रही है।

हालांकि बछिया के दो मुंह होने के कारण उसे शरीर का भार संभालने में परेशानी हो रही है। पशुपालक ने बताया कि प्रसव के समय भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सक ने काफी प्रयासों के बाद सुरक्षित प्रसव कराया।

विशेषज्ञों के अनुसार इस तरह की शारीरिक संरचना जन्मजात विकृति के कारण हो सकती है। फिलहाल पशुपालक बछिया की देखभाल कर रहे हैं और उसके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Tagged:
Share This Article