Menu
#Mumbai

उत्तराखंड मौसम अपडेट: उच्च हिमालय में आज बर्फबारी के आसार, मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का येलो अलर्ट

देहरादून | 2 जनवरी 2026: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मैदानी इलाकों में घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना से ठंड और बढ़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों के लिए …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 02 जन, 2026
उत्तराखंड मौसम अपडेट: उच्च हिमालय में आज बर्फबारी के आसार, मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का येलो अलर्ट

देहरादून | 2 जनवरी 2026: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मैदानी इलाकों में घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना से ठंड और बढ़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों के लिए बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है, जबकि निचले इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। गुरुवार को चमोली जिले के बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब और नीती-मलारी क्षेत्र में हुई हल्की बर्फबारी से आगामी दिनों में अच्छी बर्फबारी की उम्मीद जगी है।

वहीं मैदानी जिलों देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। सुबह और देर रात को कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम रहने की संभावना है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है। कोहरे और ठंडी हवाओं के चलते प्रदेशभर में कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है।

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों से मौसम की जानकारी लेकर ही सफर करने की अपील की गई है, जबकि मैदानी इलाकों में वाहन चालकों को कोहरे के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Tagged:
Share This Article