Menu
#अंतराष्ट्रीय

उत्तराखंड मौसम अद्यतन राज्य के अधिकांश हिस्सों में धूप और शुष्क रहने की संभावना:

शुक्रवार को मैदान से लेकर पहाड़ों तक पूरे प्रदेश में धूप खिली रही। जिससे दिन में गर्मी का अहसास हुआ। अधिकतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया। आज शनिवार को भी देहरादून समेत लगभग सभी इलाकों में सुबह से ही धूप खिली रही। ऐसे में …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 08 अप्र, 2023
उत्तराखंड मौसम अद्यतन राज्य के अधिकांश हिस्सों में धूप और शुष्क रहने की संभावना:

शुक्रवार को मैदान से लेकर पहाड़ों तक पूरे प्रदेश में धूप खिली रही।

जिससे दिन में गर्मी का अहसास हुआ।

अधिकतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया।

आज शनिवार को भी देहरादून समेत लगभग सभी इलाकों में सुबह से ही धूप खिली रही।

ऐसे में तापमान में और इजाफा होने की संभावना है।

वहीं तेज धूप के कारण सुहावने मौसम के दिन बीत चुके हैं।

मैदानों में तेज धूप:

शुक्रवार को हरिद्वार, देहरादून, रुड़की, ऋषिकेश, ऊधमसिंह नगर जिलों में दिन भर धूप खिली रही।

देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 31.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मसूरी का अधिकतम तापमान 27.2 और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

पहाड़ी इलाकों रुद्रप्रयाग, चमोली और टिहरी जिले में भी दिन भर धूप खिली रही।

उत्तराखंड में शनिवार को भी मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

फिर रविवार यानी 9 अप्रैल को पहाड़ी जिलों में कुछ स्थानों पर मौसम बदलने की संभावना है।

इस दौरान कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी भी हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार को भी मौसम शुष्क रहेगा।

पर्वतीय जिलों रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में रविवार और सोमवार को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

Tagged:
Share This Article