Menu
#Mumbai

उत्तराखंड मौसम अपडेट: ठंड और बढ़ेगी, आज पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार

देहरादून: उत्तराखंड में ठंड का प्रकोप आने वाले दिनों में और तेज होने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार मंगलवार से प्रदेश के पर्वतीय जिलों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। 30 और 31 दिसंबर को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना जताई …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 30 दिस्, 2025
उत्तराखंड मौसम अपडेट: ठंड और बढ़ेगी, आज पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार

देहरादून: उत्तराखंड में ठंड का प्रकोप आने वाले दिनों में और तेज होने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार मंगलवार से प्रदेश के पर्वतीय जिलों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। 30 और 31 दिसंबर को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना जताई गई है, जबकि मैदानी इलाकों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। इससे पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड और अधिक बढ़ने की आशंका है। वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से जनजीवन और यातायात भी प्रभावित हो सकता है।

दूसरी ओर हरिद्वार, देहरादून, ऊधमसिंह नगर के साथ-साथ चंपावत, नैनीताल और पौड़ी जिलों में मंगलवार को घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। सुबह और देर रात दृश्यता बेहद कम रहने से सड़क और हवाई यातायात पर असर पड़ सकता है।

मौसम विभाग ने बताया कि 31 दिसंबर को भी प्रदेश में मौसम की स्थिति लगभग इसी तरह बनी रहेगी। पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी और मैदानी इलाकों में कोहरे का असर तापमान में गिरावट के रूप में देखने को मिलेगा। खासतौर पर सुबह और रात के समय ठंड अधिक परेशान कर सकती है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि कोहरे के दौरान वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, आवश्यक होने पर ही यात्रा करें और पर्वतीय क्षेत्रों में जाने वाले लोग मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखें।

Tagged:
Share This Article