Menu
#Mumbai

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में 13-14 मार्च को बदलेगा मौसम, पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश के आसार

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में 13 और 14 मार्च को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, इन दिनों राज्य के पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में इसका अधिक असर नहीं पड़ेगा …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 11 मा, 2025
Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में 13-14 मार्च को बदलेगा मौसम, पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश के आसार

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में 13 और 14 मार्च को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, इन दिनों राज्य के पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में इसका अधिक असर नहीं पड़ेगा और तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री अधिक बना रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि इस समय पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम है, जिसके चलते हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। सोमवार को पर्वतीय क्षेत्रों में बादल छाए रहे, लेकिन मैदानों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।

यह भी पढ़े – उत्तराखंड पुलिस की यूपी में बड़ी कार्रवाई, 300 पुलिसकर्मियों ने की दबिश, 25 लोग हिरासत में

मौसम विभाग के अनुसार, आज (मंगलवार) प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, अगले दो दिनों में पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश के चलते ठंडक बढ़ सकती है, लेकिन इसका मैदानी इलाकों में खास प्रभाव नहीं पड़ेगा।

Tagged:
Share This Article