Menu
#Mumbai

उत्तराखंड:आज भी बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, दून समेत पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

उत्तराखंड :मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। देहरादून, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल और बागेश्वर जिले में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जिलों में बिजली चमकने …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 01 अग, 2025
उत्तराखंड:आज भी बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, दून समेत पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

उत्तराखंड :मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। देहरादून, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल और बागेश्वर जिले में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जिलों में बिजली चमकने के साथ तेज बौछारों की संभावना व्यक्त की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है क्योंकि छह अगस्त तक पूरे प्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

इस बीच देवाल ब्लॉक के ल्वाणी गांव में भूस्खलन और भू-धंसाव की गंभीर समस्या सामने आई है। लगातार हो रही बारिश के कारण यहां खेतों से भूस्खलन तेज हो गया है, जिससे गांव के लगभग 50 मकानों को गंभीर खतरा हो गया है। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दो आवासीय मकानों में दरारें आ चुकी हैं।

चिंतित ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए गांव को किसी सुरक्षित स्थान पर विस्थापित करने की अपील की है। उन्होंने यह भी मांग की है कि प्रशासन भूस्खलन से बचाव के लिए एक व्यापक कार्ययोजना तैयार करे। ग्रामीणों की चेतावनी है कि यदि समय रहते इस समस्या का उचित समाधान नहीं किया गया तो पूरा गांव इस प्राकृतिक आपदा की चपेट में आ सकता है, जो एक बड़ी त्रासदी का कारण बन सकता है।

Share This Article