Menu
#अंतराष्ट्रीय

उत्तराखंड: फायरिंग में पत्नी की मौत, गुरताज सिंह का दर्द, सरकार से सीबीआई जांच की मांग.

इस फायरिंग में ब्लॉक प्रमुख की पत्नी की मौत हो गई. अब इस मामले में मृतका की पति का बयान सामने आया है। मृतका के पति गुरताज सिंह ने कहा कि मेरी पत्नी सरकारी कर्मचारी थी, जो मेरे साथ हुआ किसी और के साथ ऐसा न हो, और दोनों राज्यों …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 15 अक्ट, 2022
उत्तराखंड:  फायरिंग में पत्नी की मौत, गुरताज सिंह का दर्द, सरकार से सीबीआई जांच की मांग.

इस फायरिंग में ब्लॉक प्रमुख की पत्नी की मौत हो गई. अब इस मामले में मृतका की पति का बयान सामने आया है।

मृतका के पति गुरताज सिंह ने कहा कि मेरी पत्नी सरकारी कर्मचारी थी, जो मेरे साथ हुआ किसी और के साथ ऐसा न हो, और दोनों राज्यों में बीजेपी की सरकार है।

दोनों जगह पुलिस सरकार के अंदर है, मैं सरकार से सीबीआई जांच की मांग करता हूं, गुरताज ने यह भी कहा कि वे तो सरकार के जनप्रतिनिधि भी थे और फिर भी उनके साथ ये सब हुआ।

घर के अंदर हुई क्रॉस फायरिंग. 

यह घटना बुधवार (12 अक्टूबर) देर शाम की है. उत्तर प्रदेश पुलिस एक खनन माफिया को पकड़ने के लिए उत्तराखंड के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र में पहुंची थी, जहां स्थानीय लोगों के साथ पुलिस की झड़प हो गई।

यूपी पुलिस ने कहा कि बदमाश घर में घुसा था और अंदर क्रॉस फायरिंग हुई।

वहीं उत्तराखंड पुलिस ने फॉरेंसिक जांच के बाद कहा कि कोई क्रॉस फायरिंग नहीं हुई है।

मुरादाबाद पुलिस के 5 जवान हुए थे घायल. 

इस घटना में बीजेपी ब्लॉक प्रमुख की पत्नी की मौत हो गई और मुरादाबाद पुलिस के 5 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

यहां ये भी जान लीजिए कि उत्तर प्रदेश पुलिस जिस खनन माफिया को पकड़ने गई थी, वह भी मौके से फरार हो गया है. खनन माफिया पर 50 हजार रुपये का इनाम है।

पहले इस पूरे घटनाक्रम को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस पर यह सवाल उठ रहा था कि उन्होंने स्थानीय पुलिस को सूचित नहीं किया।

गुरुवार को एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने तस्वीर बिल्कुल साफ कर दी।

उन्होंने बताया कि हमें मुरादाबाद पुलिस से आपातकालीन सूचना मिली थी कि वे वांछित अपराधी की गिरफ्तारी के लिए आएंगे।

 

 

 

 

 

Tagged:
Share This Article