Menu
#Mumbai

उत्तराखंड को केंद्रीय बजट से मिलेगी 40 हजार करोड़ की संजीवनी; सीएम धामी बोले- ‘केंद्र की मदद से बनवायेंगे आयुष एम्स’

देहरादून (2 फरवरी 2026): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को केंद्रीय बजट 2026 पर आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य के विकास का रोडमैप साझा किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देवभूमि से विशेष लगाव इस बजट में साफ दिखाई दे रहा है। बजट के माध्यम से …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 02 फ़र, 2026
उत्तराखंड को केंद्रीय बजट से मिलेगी 40 हजार करोड़ की संजीवनी; सीएम धामी बोले- ‘केंद्र की मदद से बनवायेंगे आयुष एम्स’

देहरादून (2 फरवरी 2026): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को केंद्रीय बजट 2026 पर आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य के विकास का रोडमैप साझा किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देवभूमि से विशेष लगाव इस बजट में साफ दिखाई दे रहा है। बजट के माध्यम से उत्तराखंड में करीब 40 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्य शुरू होंगे, जो राज्य की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देंगे।

16वें वित्त आयोग से मिलेंगे 1800 करोड़ ज्यादा सीएम धामी ने बताया कि राज्य की वित्तीय स्थिति को मजबूती देने के लिए केंद्र ने बड़ा दिल दिखाया है। उत्तराखंड को 16वें वित्त आयोग से पिछले वित्त आयोग की तुलना में 1800 करोड़ रुपये अधिक मिलेंगे।  उन्होंने कहा कि यह बजट उत्तराखंड जैसे हिमालयी राज्यों के लिए संतुलित और क्षेत्रीय विकास की अपार संभावनाएं लेकर आया है। यहां ‘पर्यावरण संरक्षण के साथ विकास’ (Ecology meets Economy) के मॉडल पर काम होगा।

ट्रैकिंग, अखरोट और स्थानीय उद्योगों पर फोकस मुख्यमंत्री ने बजट के उन प्रावधानों को गिनाया जो सीधे उत्तराखंड को लाभ पहुंचाएंगे: ट्रेकिंग ट्रेल्स: पर्वतीय क्षेत्रों में वर्ल्ड क्लास ट्रेकिंग ट्रेल्स बनने से गाइड्स का कौशल विकास होगा और स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा। बागवानी: राज्य में बादाम और अखरोट की खेती को विशेष प्रोत्साहन दिया जाएगा, जिससे किसानों की आय बढ़ेगी।उद्योग: स्थानीय और पारंपरिक उद्योगों को पुनर्जीवित किया जाएगा, जिससे पलायन रुकेगा।

केंद्र से मांगेंगे ‘आयुष एम्स’ स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर बात करते हुए सीएम धामी ने एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जड़ी-बूटियों और पारंपरिक चिकित्सा पद्धति को देखते हुए वे केंद्र सरकार से राज्य के लिए एक ‘आयुष एम्स’ (Ayush AIIMS) की मांग करेंगे।

 

 

Tagged:
Share This Article