Menu
#अंतराष्ट्रीय

उत्तराखंड को जल्द मिलेंगे लोकायुक्त और मुख्य सूचना आयुक्त

उत्तराखंड को जल्द मिलेंगे लोकायुक्त और मुख्य सूचना आयुक्त : उत्तराखंड सरकार का अगला बड़ा कदम लोकायुक्त की नियुक्ति हो सकती है जिसके लिए सीएम धामी ने अहम निर्देश भी दे दिया है। आपको बता दें की खबर के मुताबिक लोकायुक्त के लिए चयन समिति बनेगी। इसके लिए पैनल तैयार …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 24 फ़र, 2025
उत्तराखंड को जल्द मिलेंगे लोकायुक्त और मुख्य सूचना आयुक्त

उत्तराखंड को जल्द मिलेंगे लोकायुक्त और मुख्य सूचना आयुक्त :  उत्तराखंड सरकार का अगला बड़ा कदम लोकायुक्त की नियुक्ति हो सकती है जिसके लिए सीएम धामी ने अहम निर्देश भी दे दिया है। आपको बता दें की खबर के मुताबिक लोकायुक्त के लिए चयन समिति बनेगी। इसके लिए पैनल तैयार करने के निर्देश दे दिए गए हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सीएम आवास में हुई लोकायुक्त समिति बैठक में यह निर्णय लिया गया। मार्च में एक बैठक फिर होगी। समिति के निर्देश के बाद अब चयन समिति के सदस्यों के लिए अधिकारियों का पैनल तैयार होगा। राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त और राज्य सूचना आयुक्त पद पर चयन को लेकर बैठक हुई।

मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में स्पीकर और नेता प्रतिपक्ष भी शामिल हुए। बता दें कि राज्य सूचना आयुक्त विपिन चंद घिल्डियाल का कार्यकाल तीन मार्च को समाप्त हो रहा है। वह प्रभारी मुख्य सूचना आयुक्त भी हैं। उनका कार्यकाल समाप्त होने के बाद आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्त के दो पद खाली हो जाएंगे। इनके लिए पहले ही आवेदन मांगे जा चुके हैं। माना जा रहा है तीन मार्च से पहले समिति बैठक करके मुख्य सूचना आयुक्त और राज्य सूचना आयुक्त पर निर्णय ले लेगी।

Share This Article