Menu
#Mumbai

उत्तराखंड की डिजिटल सुरक्षा होगी ‘हाईटेक’;

आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो. मनीन्द्र अग्रवाल, सी3आईहब–आईआईटी कानपुर की सीईओ डॉ. तनिमा हाज़रा तथा सी3आईहब के सीटीओ डॉ. रास द्विवेदी ने देहरादून का दौरा किया तथा आईटी डेवलपमेंट एजेंसी (ITDA), उत्तराखण्ड सरकार में एक उच्चस्तरीय बैठक में भाग लिया। बैठक के दौरान उत्तराखण्ड सरकार एवं आईआईटी कानपुर के मध्य …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 12 फ़र, 2026
उत्तराखंड की डिजिटल सुरक्षा होगी ‘हाईटेक’;

आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो. मनीन्द्र अग्रवाल, सी3आईहब–आईआईटी कानपुर की सीईओ डॉ. तनिमा हाज़रा तथा सी3आईहब के सीटीओ डॉ. रास द्विवेदी ने देहरादून का दौरा किया तथा आईटी डेवलपमेंट एजेंसी (ITDA), उत्तराखण्ड सरकार में एक उच्चस्तरीय बैठक में भाग लिया।

बैठक के दौरान उत्तराखण्ड सरकार एवं आईआईटी कानपुर के मध्य साइबर सुरक्षा, ब्लॉकचेन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) एवं अन्य उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही राज्य में नामित मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारियों (CISOs) एवं शासकीय अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण कार्यक्रमों पर विशेष बल दिया गया, जिससे राज्य की साइबर सुरक्षा संरचना को सुदृढ़ किया जा सके।

सचिव (आईटी) नितेश झा ने साइबर सुरक्षा एवं उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में कार्यरत आईआईटी कानपुर की धारा 8 कंपनी ‘सीथ्रीआईहब’ के साथ साझेदारी को राज्य की डिजिटल अवसंरचना को सशक्त एवं भविष्य उन्मुख बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।

प्रो. मनीन्द्र अग्रवाल ने विभिन्न सहयोगात्मक मॉडलों एवं संभावित कार्यक्षेत्रों की जानकारी दी, जिनके माध्यम से आईआईटी कानपुर राज्य सरकार को जमीनी स्तर की तकनीकी एवं शहरी विकास संबंधी चुनौतियों के समाधान में सहयोग प्रदान कर सकता है।

सचिव (आईटी) ने इस सार्थक एवं फलदायी चर्चा के लिए प्रो. अग्रवाल एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त किया तथा आईआईटी कानपुर के साथ दीर्घकालिक सहयोग की आशा व्यक्त की, जिससे राज्य के आईटी तंत्र एवं शहरी शासन व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा सके।

अपने दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सीईआरटी-उत्तराखण्ड (CERT-UK), स्टेट डेटा सेंटर (SDC) तथा DICCC – देहरादून स्मार्ट सिटी का भी भ्रमण किया और राज्य द्वारा डिजिटल शासन एवं साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

बैठक की अध्यक्षता सचिव (आईटी), नितेश झा के द्वारा की गयी । बैठक में निदेशक, आईटीडीए आलोक कुमार पाण्डेय, अपर निदेशक तीर्थ पाल सिंह, वित्त नियंत्रक तंज़ीम अली, महाप्रबंधक (सॉफ्टवेयर विकास),शिवानी गोठी तथा एजीएम (साइबर सुरक्षा) आशीष उपाध्याय भी उपस्थित रहे।

Tagged:
Share This Article