Menu
#अंतराष्ट्रीय

उत्तराखंड की पहली टनल पार्किंग बनेगी: मसूरी

इसी क्रम में प्रदेश की पहली टनल पार्किंग कैंप्टीफाल में बनेगी। जिससे मसूरी में पार्किंग की समस्या से निजात मिलेगी। कैंप्टीफाल में बनेगी उत्तराखंड में पहली टनल पार्किंगउत्तराखंड की पहली टनल पार्किंग मसूरी के कैंप्टीफाल में बनेगी। इसके बनने के बाद मसूरी को पार्किंग की समस्या से राहत मिलेगी। इस …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 05 जून, 2023
उत्तराखंड की पहली टनल पार्किंग बनेगी: मसूरी

इसी क्रम में प्रदेश की पहली टनल पार्किंग कैंप्टीफाल में बनेगी। जिससे मसूरी में पार्किंग की समस्या से निजात मिलेगी।

कैंप्टीफाल में बनेगी उत्तराखंड में पहली टनल पार्किंगउत्तराखंड की पहली टनल पार्किंग मसूरी के कैंप्टीफाल में बनेगी।

इसके बनने के बाद मसूरी को पार्किंग की समस्या से राहत मिलेगी।

इस टनल पार्किंग के लिए 120 करोड़ की डीपीआर तैयार हो चुकी है।

जल्द ही इसे अपर मुख्य सचिव और मुख्य सचिव के सामने प्रस्तुत किया जाएगा।

ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही इसे स्वीकृति मिल सकती है।

प्रदेश के 12 शहरों में बनाई जाएगा:

टनल पार्किंगराज्य में हिल स्टेशनों में अक्सर पाक्रिंग की समस्या सामने आती है।

जिसके कारण कई बार जाम का सामना भी करना पड़ता है।

प्रदेश में पार्किंग की समस्या के समाधान के टनल पार्किंग बनाई जाएंगी।

प्रदेश के 12 शहरों में पहाड़ में टनल पार्किंग बनाई जानी हैं।

इनमें से दो टनल पार्किंग पौड़ी में, छह टिहरी में, दो नैनीताल में और दो उत्तरकाशी में बनाई जानी हैं।

जिसमें से प्रदेश की पहली टनल पार्किंग कैंप्टीफाल में टिहरी-कैंप्टीफाल मसूरी, मसीही मसूरी रोड के सामने बनाई जाएगी।

कैंप्टीफाल टनल पार्किंग के लिए डीपीआर तैयारमसूरी के कैंप्टीफाल में बनने वाली टनल पार्किंग के लिए डीपीआर तैयार हो चुकी है।

इस पार्किंग में 400 वाहनों को पार्क करने की सुविधा मिलेगी।

इसके साथ ही इन टनल पार्किंग का निर्माण ऐसे किया जाएगा कि एक तरफ से वाहन पार्किंग के लिए घुसेगा जबकि दूसरी ओर से सड़क पर बाहर निकल जाएगा।

Tagged:
Share This Article