Menu
#Mumbai

उत्तरांचल प्रेस क्लब: सीएम धामी ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ, पत्रकार कल्याण के लिए की बड़ी घोषणाएं

लोकतंत्र का प्रहरी और फेक न्यूज पर प्रहार मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तरांचल प्रेस क्लब प्रदेश की लोकतांत्रिक चेतना का एक सशक्त मंच है, जिसने हमेशा अपनी विश्वसनीयता बनाए रखी है। उन्होंने पत्रकारिता को सरकार और जनता के बीच का सेतु बताते हुए कहा कि यह लोकतंत्र का चौथा …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 09 जन, 2026
उत्तरांचल प्रेस क्लब: सीएम धामी ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ, पत्रकार कल्याण के लिए की बड़ी घोषणाएं
उत्तरांचल प्रेस क्लब: सीएम धामी ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ, पत्रकार कल्याण के लिए की बड़ी घोषणाएं

लोकतंत्र का प्रहरी और फेक न्यूज पर प्रहार मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तरांचल प्रेस क्लब प्रदेश की लोकतांत्रिक चेतना का एक सशक्त मंच है, जिसने हमेशा अपनी विश्वसनीयता बनाए रखी है। उन्होंने पत्रकारिता को सरकार और जनता के बीच का सेतु बताते हुए कहा कि यह लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। सीएम ने डिजिटल युग की चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि सोशल मीडिया के दौर में फेक न्यूज और भ्रामक सूचनाएं तेजी से फैलती हैं। ऐसे समय में सही तथ्यों के साथ निष्पक्ष और जिम्मेदार रिपोर्टिंग पत्रकारों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है, जो समाज को भ्रम से बचा सकती है।

प्रेस क्लब भवन बनेगा ‘मॉडल’, कैबिनेट से मिली मंजूरी पत्रकारों के लिए एक बड़ी सौगात देते हुए मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि उत्तरांचल प्रेस क्लब के भवन निर्माण के प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को उन्होंने स्वतः संज्ञान लेते हुए कैबिनेट में रखा था। अब जल्द ही यह भवन एक ‘मॉडल भवन’ के रूप में बनकर तैयार होगा।

पत्रकार कल्याण कोष का बजट अब 10 करोड़ राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए सीएम ने कहा कि सरकार पत्रकारों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने जानकारी दी कि ‘मुख्यमंत्री पत्रकार पेंशन योजना’ के तहत पत्रकार कल्याण कोष का बजट 5 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा, पत्रकारों की सुरक्षा, स्वास्थ्य बीमा, और वरिष्ठ पत्रकार सम्मान योजना जैसी पहलों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी 2026-27 के सामान्य बजट में मीडिया सेंटरों के आधुनिकीकरण के लिए विशेष प्रावधान किए जाएंगे ताकि जिला स्तर पर भी पत्रकारों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

नई कार्यकारिणी: इन्होंने ली पद व गोपनीयता की शपथ  अध्यक्ष: अजय सिंह राणा वरिष्ठ उपाध्यक्ष: गजेन्द्र सिंह नेगी कनिष्ठ उपाध्यक्ष: सोबन सिंह गुसाई महामंत्री: योगेश सेमवाल संयुक्त मंत्री: शिवेश शर्मा, मीना नेगी कोषाध्यक्ष: मनीष डंगवाल सम्प्रेक्षक: विजय जोशी कार्यकारिणी सदस्य: वीरेन्द्र डंगवाल ‘पार्थ’, मनमोहन लखेड़ा, रश्मि खत्री, सुलोचना पयाल, मनोज सिंह जयाड़ा, हरीश थपलियाल, मनबर सिंह रावत, ओम प्रकाश जोशी, और हिमांशु जोशी।

आभार और गणमान्य उपस्थिति प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय सिंह राणा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सीएम धामी हमेशा पत्रकारों के कल्याण के लिए तत्पर रहते हैं। भवन निर्माण की मंजूरी के लिए उन्होंने विशेष रूप से धन्यवाद दिया। इस अवसर पर विधायक खजान दास, मेयर सौरभ थपलियाल, दायित्वधारी डॉ. देवेंद्र भसीन और महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Tagged:
Share This Article