Menu
#Mumbai

Uttarkashi : डोडीताल में खुले अन्नपूर्णा मंदिर के कपाट

उत्तरकाशी शुक्रवार दोपहर अगोड़ा के नाग देवता के आदेश पर देव डोलियों सहित पांडव पश्वा और ग्रामीण डोडीताल के लिए रवाना हुए थे और देर शाम डोडीताल पहुंच गए। शनिवार सुबह डोडीताल स्थित झील में सभी देव डोलियों, पांडव पश्वा और श्रद्धालुओं ने स्नान किया। समुद्रतल से करीब 12,000 फुट …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 27 अप्र, 2024
Uttarkashi : डोडीताल में खुले अन्नपूर्णा मंदिर के कपाट

उत्तरकाशी

शुक्रवार दोपहर अगोड़ा के नाग देवता के आदेश पर देव डोलियों सहित पांडव पश्वा और ग्रामीण डोडीताल के लिए रवाना हुए थे और देर शाम डोडीताल पहुंच गए। शनिवार सुबह डोडीताल स्थित झील में सभी देव डोलियों, पांडव पश्वा और श्रद्धालुओं ने स्नान किया।

समुद्रतल से करीब 12,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित डोडीताल में मां अन्नपूर्णा मंदिर के कपाट शनिवार को विधि विधान के साथ सुबह छह बजे खोल दिए गए। कपाट खोलने की प्रक्रिया के लिए केलशू घाटी के विभिन्न गांव की देव डोलियां बृहस्पतिवार शाम को ही अगोड़ा गांव पहुंच गई थीं।

 

 

इसके बाद विशेष पूजा अर्चना के बाद मां अन्नपूर्णा मंदिर के कपाट छह माह के लिए श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। मंदिर के मुख्य पुरोहित राधेश्याम खंडूड़ी ने बताया, इस अवसर पर डोडीताल में भंडारे का आयोजन किया ।

ये है मान्यता

मां अन्नपूर्णा की साधना करने से धन संपत्ति, संतान प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है। डोडीताल को गणेश जन्मभूमि भी कहा जाता है, इसलिए मां अन्नपूर्णा के साथ यहां पर भगवान गणेश की पूजा अर्चना भी छह माह तक होती है।

Tagged:
Share This Article