Menu
#News

उत्तरकाशी: सीएम धामी ने स्यानाचट्टी आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट देने के निर्देश

उत्तरकाशी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्यानाचट्टी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया और पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। सीएम ने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि जलभराव और मलबे से हुए नुकसान का तत्काल आकलन …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 28 अग, 2025
उत्तरकाशी: सीएम धामी ने स्यानाचट्टी आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट देने के निर्देश

उत्तरकाशी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्यानाचट्टी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया और पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। सीएम ने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि जलभराव और मलबे से हुए नुकसान का तत्काल आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने यमुना नदी में कुपड़ा खड्ड गदेरे से आए मलबे से बनी अस्थायी झील का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नदी मार्ग में जमा गाद को तुरंत हटाया जाए और झील के मुहाने को चौड़ा कर त्वरित जल निकासी सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री धामी ने कुपड़ा-कुंशाला पुल का भी निरीक्षण कर कहा कि कार्यदायी संस्था को जल्द नामित कर निर्माण कार्य शुरू किया जाए और तब तक आवाजाही के लिए वैकल्पिक पैदल मार्ग व्यवस्थित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि भूस्खलन से बाधित मार्गों को तुरंत खोलकर यमुनोत्री यात्रा मार्ग को सुचारु बनाया जाए।

सीएम धामी ने आलू किसानों की समस्या पर भी संवेदनशील रुख अपनाते हुए आलू फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है और नुकसान का आकलन कर जल्द से जल्द राहत और सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Tagged:
Share This Article