Menu
#Mumbai

उत्तरकाशी हेलीकॉप्टर हादसा: आपदा प्रबंधन सचिव ने एसईसीओ से की रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी, घायल को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया

देहरादून। उत्तरकाशी के गंगनानी क्षेत्र में गुरुवार सुबह हुए हेलीकॉप्टर हादसे के बाद राज्य आपदा प्रबंधन तंत्र पूरी तरह सक्रिय हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सचिव आपदा प्रबंधन श्री विनोद कुमार सुमन ने तत्काल राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईसीओ) राहत …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 08 मई, 2025
उत्तरकाशी हेलीकॉप्टर हादसा: आपदा प्रबंधन सचिव ने एसईसीओ से की रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी, घायल को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया

देहरादून। उत्तरकाशी के गंगनानी क्षेत्र में गुरुवार सुबह हुए हेलीकॉप्टर हादसे के बाद राज्य आपदा प्रबंधन तंत्र पूरी तरह सक्रिय हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सचिव आपदा प्रबंधन श्री विनोद कुमार सुमन ने तत्काल राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईसीओ) राहत और बचाव अभियान की निगरानी शुरू की।

सुबह करीब 8:30 बजे एसईसीओ को सूचना मिली कि एरोट्रांस कंपनी का एक हेलीकॉप्टर उत्तरकाशी के गंगनानी के पास क्रैश हो गया है। इस खबर के बाद आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी कंट्रोल रूम में एकत्र हुए। मौके पर मौजूद राहत दलों से लगातार संपर्क बनाए रखा गया और घटनास्थल के जियो कोऑर्डिनेट्स प्राप्त कर एयर सपोर्ट के लिए आवश्यक तैयारियां की गईं।

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान यह पुष्टि हुई कि इस हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक यात्री गंभीर रूप से घायल हुआ। घायल व्यक्ति को तुरंत हेली एम्बुलेंस की सहायता से एम्स ऋषिकेश ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मृतकों के शवों को उत्तरकाशी जिला मुख्यालय लाकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

रेस्क्यू अभियान की निगरानी में आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री आनंद स्वरूप, डीआईजी श्री राज कुमार नेगी, संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री मो. ओबैदुल्लाह अंसारी, स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. बिमलेश जोशी और एसईसीओ प्रभारी श्री रोहित कुमार सहित अन्य विशेषज्ञ मौजूद रहे।

इस गंभीर हादसे के दौरान डॉक्टरों की एक टीम—डॉ. वेदिका पंत, डॉ. पूजा राणा—तथा प्रशासनिक अधिकारी श्री मनीष भगत, श्री हेमंत बिष्ट और सुश्री तंद्रिला सरकार भी मौजूद रहे।

आपदा प्रबंधन विभाग की त्वरित कार्रवाई और समन्वय के चलते राहत एवं बचाव कार्य सुचारु रूप से संपन्न हुआ।

Tagged:
Share This Article