Menu
#Destinations

उत्तरकाशी: बबीता पांडे का अब तक नहीं मिला सुराग, नटीण के जंगलों और गुफाओं में फिर शुरू हुआ सर्च अभियान

उत्तरकाशी: दयारा बुग्याल ट्रैक से लापता हुई रामनगर निवासी बबीता पांडे की तलाश के लिए पुलिस और रेस्क्यू टीम ने एक बार फिर नए सिरे से खोज अभियान शुरू कर दिया है। लापता युवती का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है, जिसके बाद नटीण के घने जंगलों और …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 24 जून, 2026
उत्तरकाशी: बबीता पांडे का अब तक नहीं मिला सुराग, नटीण के जंगलों और गुफाओं में फिर शुरू हुआ सर्च अभियान

उत्तरकाशी: दयारा बुग्याल ट्रैक से लापता हुई रामनगर निवासी बबीता पांडे की तलाश के लिए पुलिस और रेस्क्यू टीम ने एक बार फिर नए सिरे से खोज अभियान शुरू कर दिया है। लापता युवती का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है, जिसके बाद नटीण के घने जंगलों और संभावित क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, बीते 29 मई को बबीता पांडे दयारा बुग्याल के गोई क्षेत्र से अचानक लापता हो गई थीं। सूचना मिलते ही वन विभाग, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने मौके पर पहुंचकर खोज-बचाव अभियान शुरू किया, लेकिन काफी प्रयासों के बाद भी उनका पता नहीं चल सका।

इसके बाद जिला प्रशासन ने अभियान को और व्यापक करते हुए एनडीआरएफ, आईटीबीपी, सेना और नेहरू पर्वतारोहण संस्थान की टीमों को भी तलाश में शामिल किया। इसके अलावा हेलीकॉप्टर की मदद से भी क्षेत्र में खोजबीन की गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

अब रेस्क्यू टीम ने दोबारा नटीण क्षेत्र के घने जंगलों में सर्च अभियान शुरू किया है। टीम की ओर से भालू के संभावित आवास वाले क्षेत्रों, जंगलों के अंदर मौजूद गुफाओं और संदिग्ध स्थानों की जांच की जा रही है। इसके साथ ही जंगल में खुदे हुए स्थानों और पानी के टैंकों के भीतर भी तलाश की गई।

प्रशासन और रेस्क्यू टीम लगातार बबीता पांडे की तलाश में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि हर संभावित स्थान पर खोज की जा रही है और अभियान जारी है।

Tagged:
Share This Article