Menu
#Mumbai

उत्तरकाशी: गंगोत्री हाईवे पर दर्दनाक हादसा; बीआरओ का ट्रक 100 मीटर गहरी खाई में गिरा, चालक की मौत, एक गंभीर घायल.

उत्तरकाशी/देहरादून (10 फरवरी 2026): उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। मल्ला के पास सीमा सड़क संगठन बीआरओ का एक ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस दुर्घटना में ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 10 फ़र, 2026
उत्तरकाशी: गंगोत्री हाईवे पर दर्दनाक हादसा; बीआरओ का ट्रक 100 मीटर गहरी खाई में गिरा, चालक की मौत, एक गंभीर घायल.

उत्तरकाशी/देहरादून (10 फरवरी 2026): उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। मल्ला के पास सीमा सड़क संगठन बीआरओ का एक ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस दुर्घटना में ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।

उत्तरकाशी: गंगोत्री हाईवे पर दर्दनाक हादसा; बीआरओ का ट्रक 100 मीटर गहरी खाई में गिरा, चालक की मौत, एक गंभीर घायल

बैक करते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, घटना आज (मंगलवार) दोपहर करीब 2:30 बजे की है।  बीआरओ का डंपर ट्रक रोड़ी-बजरी से लदा हुआ था और कथित तौर पर ओवरलोड था। मल्ला के पास ट्रक को बैक करते समय चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सीधे गहरी खाई में जा गिरा। रेस्क्यू ऑपरेशन: घटना की सूचना मिलते ही भटवाड़ी पुलिस चौकी इंचार्ज निखिल देव, एसडीआरएफ (SDRF) और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को खाई से बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा।

हादसे में ट्रक चालक सत्येंद्र असवाल (39 वर्ष), निवासी की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, ट्रक में सवार दूसरे व्यक्ति जयराम सिंह (27 वर्ष), निवासी सेकू भटवाड़ी का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सत्येंद्र की मौत की खबर से हीना गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

भटवाड़ी पुलिस चौकी इंचार्ज निखिल देव ने बताया कि बीआरओ का ट्रक उपखनिज सामग्री से ओवरलोड था, जिस कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।

 

Tagged:
Share This Article