Menu
#News

वैशाखी पर हरिद्वार में गंगा स्नान को उमड़े श्रद्धालु

हरिद्वार। हरिद्वार में इस बार वैशाखी पर्व पर गंगा स्नान को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड के अलावा अन्य गंगा घाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की गंगा स्नान करने के लिए भीड़ उमड़ी। वहीं, गंगा स्नान के लिए पुलिस-प्रशासन की ओर से पर्याप्त इंतजाम किए गए …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 14 अप्र, 2022

हरिद्वार। हरिद्वार में इस बार वैशाखी पर्व पर गंगा स्नान को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड के अलावा अन्य गंगा घाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की गंगा स्नान करने के लिए भीड़ उमड़ी। वहीं, गंगा स्नान के लिए पुलिस-प्रशासन की ओर से पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। बिना कोरोना प्रतिबंधों के हो रहे गंगा स्नान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। जिसके मद्देनजर मेला क्षेत्र को 15 जोन और 38 सेक्टरों में बांटा गया है।

Tagged:
Share This Article