Menu
#Mumbai

यमकेश्वर की वैष्णवी ने 20वीं साउथ एंड वेस्ट इंडिया ताइक्वांडो ITP चैम्पियनशिप 2025 में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का किया नाम रोशन, अक्टूबर में भारत का करेंगी प्रतिनिधित्व

चेन्नई में आयोजित 20वीं साउथ एंड वेस्ट इंडिया ताइक्वांडो ITP चैम्पियनशिप 2025 में यमकेश्वर की बेटी वैष्णवी जोशी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अर्जित कर एक बार फिर प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात, उड़ीसा, दिल्ली, केरल सहित कई राज्यों से आए …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 01 सित, 2025
यमकेश्वर की वैष्णवी ने 20वीं साउथ एंड वेस्ट इंडिया ताइक्वांडो ITP चैम्पियनशिप 2025 में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का किया नाम रोशन, अक्टूबर में भारत का करेंगी प्रतिनिधित्व

चेन्नई में आयोजित 20वीं साउथ एंड वेस्ट इंडिया ताइक्वांडो ITP चैम्पियनशिप 2025 में यमकेश्वर की बेटी वैष्णवी जोशी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अर्जित कर एक बार फिर प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया।

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात, उड़ीसा, दिल्ली, केरल सहित कई राज्यों से आए प्रतिभागियों ने भाग लिया। वैष्णवी ने इस प्रतियोगिता में कर्नाटक राज्य का प्रतिनिधित्व किया। जहां पर 30 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया। वैष्णवी ने बताया कि उन्होंने इस प्रतियोगिता के लिए कठिन परिश्रम कर पूरी निष्ठा के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहते हुए शानदार प्रदर्शन किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने उन्हें सफलता दिलाई और प्रदेश को गर्व का अनुभव कराया।

अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. राजे नेगी ने बधाई देते हुए जानकारी दी कि वैष्णवी पूर्व में भी अनेक उपलब्धियाँ प्राप्त कर चुकी हैं। वह मिस स्टाइल बैंगलोर 2017, लिटिल सुपर मॉडल 2017 और बेस्ट कॉस्ट्यूम 2017 के खिताब जीत चुकी हैं। इसके अलावा वे केयर फैशन शो स्टॉपर भी रह चुकी हैं और टॉमी हिलफिगर तथा पेंटालून जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड्स के लिए रैम्प वॉक कर चुकी हैं। डॉ. नेगी ने यह भी बताया कि वैष्णवी को आगामी अक्टूबर में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है, जो न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है।

Tagged:
Share This Article