Menu
#Mumbai

उत्तराखंड राज्य महिला आयोग का नवरात्रि अभियान

देहरादून, 23 सितंबर 2025: राष्ट्रीय महिला आयोग के “नवरात्रि – नवशक्ति नवसंकल्प अभियान” के तहत उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने राजकीय महिला पॉलिटेक्निक सुद्धोवाला में छात्राओं से संवाद किया और उन्हें जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य का भविष्य उसकी सुंदरता से नहीं, बल्कि …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 24 सित, 2025
उत्तराखंड राज्य महिला आयोग का नवरात्रि अभियान

देहरादून, 23 सितंबर 2025: राष्ट्रीय महिला आयोग के “नवरात्रि – नवशक्ति नवसंकल्प अभियान” के तहत उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने राजकीय महिला पॉलिटेक्निक सुद्धोवाला में छात्राओं से संवाद किया और उन्हें जागरूक किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य का भविष्य उसकी सुंदरता से नहीं, बल्कि उसके लोगों की शक्ति से बनता है, और यह शक्ति शिक्षा व कौशल से आती है।

कण्डवाल ने बताया कि सरकार शिक्षा, पोषण और डिजिटल सशक्तिकरण को लेकर लगातार काम कर रही है। “पोषण भी पढ़ाई भी” योजना बच्चों के बचपन को संवारने का एक संकल्प है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए गए ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान ने गाँव-गाँव तक डिजिटल क्रांति पहुंचाई है। आज ग्रामीण क्षेत्र का हर नागरिक मोबाइल और कंप्यूटर का उपयोग कर रहा है, ऑनलाइन आवेदन कर रहा है और डिजिटल लेनदेन में सक्षम हो रहा है।

उन्होंने कहा कि महिला समाख्या कार्यक्रम जैसी योजनाएं महिलाओं को उनके अधिकारों और क्षमताओं के प्रति जागरूक कर रही हैं। “जब माताएँ और बहनें सशक्त होती हैं, तो पूरा परिवार और समाज प्रगति करता है।”

महिला आयोग अध्यक्ष ने यह भी बताया कि बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार ने पॉक्सो अधिनियम और दहेज निषेध अधिनियम जैसे महत्वपूर्ण कानून बनाए हैं, जो समाज की सुरक्षा और चेतना को मजबूत करते हैं।

कण्डवाल ने युवाओं को संदेश दिया कि राज्य की असली ताकत उसकी युवा शक्ति है। “जब हमारे युवा शिक्षित, कुशल और डिजिटल रूप से सशक्त होंगे, तो उत्तराखंड का विकास कोई नहीं रोक पाएगा।”

अंत में उन्होंने सभी से आह्वान किया कि योजनाओं को सफल बनाने में हर नागरिक अपना योगदान दे, ताकि उत्तराखंड शिक्षा, कौशल और डिजिटल सशक्तिकरण के क्षेत्र में एक मॉडल राज्य बन सके।

अध्यक्ष ने बताया कि यह अभियान नवरात्रि के नौ दिनों तक चलेगा, जिसमें राज्य महिला आयोग समाज के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं और बेटियों को जागरूक करेगा।

इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय देहरादून शहर, सुद्धौवाला के प्राचार्य डी. एन. तिवारी, पंकज बहुगुणा सहित अन्य शिक्षकगण, राजकीय पॉलिटेक्निक की सुमन व छात्राएं मौजूद रहीं।

 

Tagged:
Share This Article