Menu
#Mumbai

विभिन्न व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में की गई छापेमारी।

प्रेस नोट जिला पूर्ति अधिकारी, देहरादून के निर्देशानुसार आज दिनांक 11-04-2023 को गठित विभागीय प्रर्वतन दल जिसमें विजय डोभाल, पूर्ति निरीक्षक, रजत नेगी, पूर्ति निरीक्षक, विजय प्रसाद नैथानी, पूर्ति लिपिक, आनन्द सिंह चौहान, परिचारक द्वारा अवैध रिफिलिंग की शिकायत पर ब्रहमपुरी क्षेत्र के अर्न्तगत घरेलू गैस का दुरूपयोग करते हुए …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 11 अप्र, 2023
विभिन्न व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में की गई छापेमारी।

प्रेस नोट 

जिला पूर्ति अधिकारी, देहरादून के निर्देशानुसार आज दिनांक 11-04-2023 को गठित विभागीय प्रर्वतन दल जिसमें विजय डोभाल, पूर्ति निरीक्षक, रजत नेगी, पूर्ति निरीक्षक, विजय प्रसाद नैथानी, पूर्ति लिपिक, आनन्द सिंह चौहान, परिचारक द्वारा अवैध रिफिलिंग की शिकायत पर ब्रहमपुरी क्षेत्र के अर्न्तगत घरेलू गैस का दुरूपयोग करते हुए पाये जाने पर विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही में कुल 06 घरेलू एवं 01 व्यावसायिक कुल 07 गैस सिलेण्डरों को मौके पर जब्त करते हुए सुरक्षा की दृष्टि से मै० सत्यशील गैस सर्विस, निरंजनपुर की सुपुर्दगी में इस निर्देश के साथ दिये गये कि भविष्य में विभागीय कार्यवाही किये जाने हेतु मांग करने पर नियमानुसार प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेगें।

 

प्रभारी, जिला पूर्ति अधिकारी श्री विवेक साह द्वारा अवगत कराया गया कि इस तरह की सघन छापेमारी की कार्यवाही जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में निरन्तर अमल में लाई जाती रहेगी।

Tagged:
Share This Article