Menu
#News

स्वास्थ्य कारणों से उपराष्ट्रपति धनखड़ का इस्तीफा

नई दिल्ली: भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह निर्णय स्वास्थ्य संबंधी कारणों और चिकित्सकीय परामर्श को ध्यान में रखते हुए लिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित एक पत्र में धनखड़ ने संविधान के अनुच्छेद 67(क)के तहत अपना त्यागपत्र …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 22 जुल, 2025

नई दिल्ली:  भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह निर्णय स्वास्थ्य संबंधी कारणों और चिकित्सकीय परामर्श को ध्यान में रखते हुए लिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित एक पत्र में धनखड़ ने संविधान के अनुच्छेद 67(क)के तहत अपना त्यागपत्र सौंपा।

अपने त्यागपत्र में उन्होंने लिखा, “स्वास्थ्य की प्राथमिकता और डॉक्टरों की सलाह के अनुसार, मैं भारत के उपराष्ट्रपति पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे रहा हूं।”

उन्होंने राष्ट्रपति मुर्मू को अब तक मिले सहयोग और सौहार्दपूर्ण संबंधों के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही, प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद के सहयोग और मार्गदर्शन के लिए भी उन्होंने आभार व्यक्त किया।

धनखड़ का यह कदम राजनीतिक और संवैधानिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यह उच्च पद अचानक रिक्त हुआ है। अब संविधान के अनुसार, नए उपराष्ट्रपति के निर्वाचन की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी।

Tagged:
Share This Article