Menu
#Mumbai

थाना झबरेड़ा पुलिस की सतर्कता, पानी की टंकी पर चढ़कर कूदने की धमकी देने वाला व्यक्ति पकड़ा गया

झबरेड़ा (हरिद्वार): थाना झबरेड़ा पुलिस ने बड़ी सतर्कता दिखाते हुए पानी की टंकी पर चढ़कर आत्मघाती कदम उठाने की धमकी देने वाले व्यक्ति को सुरक्षित नीचे उतारा। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शांति व्यवस्था भंग करने पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना 29 सितंबर 2025 की …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 30 सित, 2025
थाना झबरेड़ा पुलिस की सतर्कता, पानी की टंकी पर चढ़कर कूदने की धमकी देने वाला व्यक्ति पकड़ा गया

झबरेड़ा (हरिद्वार): थाना झबरेड़ा पुलिस ने बड़ी सतर्कता दिखाते हुए पानी की टंकी पर चढ़कर आत्मघाती कदम उठाने की धमकी देने वाले व्यक्ति को सुरक्षित नीचे उतारा। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शांति व्यवस्था भंग करने पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

घटना 29 सितंबर 2025 की है, जब ग्राम पावटी निवासी अजीत पुत्र कालू सिंह ने परिजनों से पैसों की मांग को लेकर विवाद किया। मांग पूरी न होने पर वह गांव की पानी की टंकी पर चढ़ गया और कूदने की धमकी देने लगा। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी और शांति व्यवस्था भंग हो गई।

सूचना पर पहुँची पुलिस टीम ने काफी समझाइश के बाद अजीत को सुरक्षित नीचे उतारा। शांति व्यवस्था भंग करने पर आरोपी के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

आरोपी का विवरण

अजीत पुत्र कालू सिंह, निवासी ग्राम पावटी, थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार

पुलिस टीम

उप निरीक्षक जय सिंह

कांस्टेबल बसंत कुमार

होमगार्ड अतुल सैनी

 

Tagged:
Share This Article