Menu
#Mumbai

केदारनाथ में 20 नवंबर को होगा मतदान

केदारनाथ   उत्तराखंड की एक विधानसभा सीट केदारनाथ पर आने वाले 20 नवंबर को उपचुनाव होने वाला है जिसे लेकर बद्रीनाथ और अयोध्या जैसी चूक बीजेपी कतई नहीं करना चाहती है.लोकसभा चुनाव में अयोध्या को बीजेपी हार गई, अयोध्या सीट पर बीजेपी भरपूर मत तो नहीं जुटा पाई लेकिन बड़े …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 15 अक्ट, 2024
केदारनाथ में 20 नवंबर को होगा मतदान

केदारनाथ

 

उत्तराखंड की एक विधानसभा सीट केदारनाथ पर आने वाले 20 नवंबर को उपचुनाव होने वाला है जिसे लेकर बद्रीनाथ और अयोध्या जैसी चूक बीजेपी कतई नहीं करना चाहती है.लोकसभा चुनाव में अयोध्या को बीजेपी हार गई, अयोध्या सीट पर बीजेपी भरपूर मत तो नहीं जुटा पाई लेकिन बड़े धार्मिक स्थल केदारनाथ को लेकर बीजेपी किसी तरह से ढील नही बरतना चाहती है। चुनाव की घोषणा से पहले सरकार द्वारा 1389.75 लाख की धनराशि की मंजूरी दी गई है, क्योंकि मुद्दा विकास को लेकर है,मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस को विकास कार्यों को लेकर हमला करने का मौका ना मिले। यही कारण है कि उपचुनाव की घोषणा से पहले ही उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस सीट का मोर्चा खुद ही संभाल लिया है। केदारघाटी में अलग अलग तरह के विकास कार्यों के लिए शासन ने 1389.75 लाख की धनराशि को मंजूर कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर ही केदारघाटी में तरह तरह के कामों को संपन्न कराने के लिए शासन द्वारा 1389.75 लाख की धनराशि की मंजूरी दी गई है।

 

चुनाव आयोग ने घोषित की केदारनाथ उपचुनाव की तारीख़

 

– 29 अक्टूबर तक नॉमिनेशन

– 4 नवम्बर तक नाम वापसी

– 20 नवम्बर तारीख़ को पड़ेंगे वोट

– 23 नवम्बर को आएंगे नतीजे

Tagged:
Share This Article