Menu
#अंतराष्ट्रीय

प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आज बिजली गिरने व आंधी आने की चेतावनी:

आज उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने, 50 से 60 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली हवाओं के साथ ओलावृष्टि होने की आशंका है। वहीं 29 और 30 मई को पश्चिमी राजस्थान, जम्मू के अलग-अलग हिस्सों, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी ओलावृष्टि होने के आसार …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 29 मई, 2023
प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आज बिजली गिरने व आंधी आने की चेतावनी:

आज उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने, 50 से 60 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली हवाओं के साथ ओलावृष्टि होने की आशंका है।

वहीं 29 और 30 मई को पश्चिमी राजस्थान, जम्मू के अलग-अलग हिस्सों, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी ओलावृष्टि होने के आसार हैं।

आज जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तूफानी हवाओं के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग ने बताया कि, आज पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बिजली कड़कने और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की दर से तेज हवाएं चलने के आसार जताए हैं।

आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, पूर्वी उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़ और दिल्ली, पंजाब, गुजरात, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल तथा लक्षद्वीप के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की आशंका है।

कहां पहुंचा दक्षिण पश्चिम मॉनसून?

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के अगले 24 घंटों के दौरान बंगाल की दक्षिण खाड़ी, अंडमान सागर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है।

5 जून तक केरल सहित अन्य राज्यों में मानसून सक्रिय होगा।

उत्तर भारत में मानसून के जून तीसरे सप्ताह तक सक्रिय होने की संभावना है।

Tagged:
Share This Article