Menu
#पिथौरागढ़

पुरोला जैसी घटना पर हमनें कुछ भी गलत नहीं होने दिया: सीएम धामी

इसके साथ ही सीएम धामी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। बता दे सीएम ने कार्यक्रम की शुरुआत में कहा कि हमारे सामने चुनौती है। अच्छा प्रशासन देना, अच्छी सरकार देना और हमारे देश से प्रधानमंत्री मोदी जी का उत्तराखंड की धरती से एक विशेष लगाव है। एक …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 19 जून, 2023
पुरोला जैसी घटना पर हमनें कुछ भी गलत नहीं होने दिया: सीएम धामी

इसके साथ ही सीएम धामी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

बता दे सीएम ने कार्यक्रम की शुरुआत में कहा कि हमारे सामने चुनौती है।

अच्छा प्रशासन देना, अच्छी सरकार देना और हमारे देश से प्रधानमंत्री मोदी जी का उत्तराखंड की धरती से एक विशेष लगाव है। एक कर्म और मर्म का रिश्ता है।

यूनिफॉर्म सिविल कोड पर सीएम धामी ने कहा कि हम किसी वर्ग विशेष के लिए, वोटों के लिए जो लोग काम करते थे।

उन्हें ये खराब लग रहा होगा। जो लोग जिहादी किस्म के हैं, जो लोग देश के संविधान के अनुसार नहीं चलना चाहते हैं।

हिंदू विधि के अनुसार नहीं चलना चाहते हैं। ऐसे लोग उसका विरोध कर सकते हैं। भारी संख्या में मुस्लिम महिलाएं भी इस बिल के समर्थन में आई हैं।

कई अन्य लोग भी इसके समर्थन में आए हैं। इसलिए सभी लोगों को इसका स्वागत करना चाहिए।

सीएम धामी ने कहा कि एक समय था जब बद्रीनाथ धाम जाने के लिए भी इतना लंबा सफर करना पड़ता था।

धीरे-धीरे व्यवस्थाएं सुधर चुकी। उत्तराखंड आने के लिए लोगों का आकर्षण बढ़ा है।

आज बद्रीनाथ केदारनाथ धाम आने के लिए प्रतिदिन पीछे 30,000 रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं।

इससे पता चलता है। लोगों को सुविधाएं मिल रही है इसलिए लोग आ रहे हैं।

वही पुरोला की घटना को लेकर सीएम धामी ने कहा की कुछ भी गलत नहीं होने दिया गया।

पुलिस ने अपना काम किया। किसी भी तरह प्रदेश का माहौल नहीं बिगड़ने दिया।

लेकिन अगर हमारी बेटियों के साथ कोई गलत करेगा तो सख्त करवाई की जाएगी।

 

Tagged:
Share This Article