Menu
#अंतराष्ट्रीय

उत्तराखंड में अगले पांच दिनों के लिए जारी हुआ मौसम का पूर्वानुमान:

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 25 अप्रैल को राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ अकाशी बिजली चमकने की संभावना है। जबकि 26 अप्रैल को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं गर्जना के साथ आकाश की बिजली चमकने की संभावनाएं जताई गई …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 24 अप्र, 2023
उत्तराखंड में अगले पांच दिनों के लिए जारी हुआ मौसम का पूर्वानुमान:

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 25 अप्रैल को राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ अकाशी बिजली चमकने की संभावना है।

जबकि 26 अप्रैल को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं गर्जना के साथ आकाश की बिजली चमकने की संभावनाएं जताई गई है।

तीन जिलों में एवलांच की चेतावनी:

उत्तराखंड में अगले एक हफ्ते खराब रहेगा मौसम का मिजाज, तीन जिलों में एवलांच की चेतावनी केदारनाथ धाम में अगले कुछ दिनों में बर्फबारी के अलर्ट के मद्देनजर भी जिलों को अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए है।

प्रदेश में मौसम खराब रहने की संभावनाओं की बीच सचिव आपदा प्रबंधन ने संबंधित विभागों को भी समन्वय स्थापित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

प्रदेश में अगले छह-सात दिन मौसम खराब रहेगा।

इसके साथ ही डीजीआरई चंडीगढ़ की ओर तीन जिलों में एवलांच की चेतावनी जारी की गई है।

इसके बाद उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से भी जिलाें को अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।

इस संबंध में संपर्क करने पर सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत सिन्हा ने बताया कि डीजीआरई चंडीगढ़ की ओर से मिले इनपुट के आधार पर उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों का अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।

इसके साथ ही अन्य संबंधित विभागों को भी समन्वय स्थापित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

हालांकि उन्होंने इसे सामान्य प्रक्रिया बताया है।

उन्होंने कहा कि यह एक सामान्य अलर्ट है, इससे घबराने वाली जैसी कोई बात नहीं है।

उन्होंने केदारनाथ धाम में अगले कुछ दिनों में बर्फबारी के अलर्ट के मद्देनजर भी जिलों को अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए है।

इस संबंध में उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि वह मौसम के रूख को देखते हुए ही अपनी आगे की यात्रा तय करें।

संभव हो तो मौसम साफ होने के बाद ही अपनी आगे की यात्रा तय करें।

Tagged:
Share This Article