Menu
#News

मौसम की जानकारी : आज इन इलाकों में होगी बारिश

मौसम की जानकारी : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून सहित पर्वतीय इलाकों में शनिवार को हुई झमाझम बारिश के बाद तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट आने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज राज्य में कहीं धूप तो कहीं …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 02 जून, 2024

मौसम की जानकारी : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून सहित पर्वतीय इलाकों में शनिवार को हुई झमाझम बारिश के बाद तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट आने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज राज्य में कहीं धूप तो कहीं आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे पहाड़ी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश जबकि मैदानी क्षेत्रों में कहीं कहीं सतही हवाएं चलने की संभावना है

मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के अधिकांश इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने और बिजली चमकने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

Share This Article