Menu
#News

उत्तर प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज

उत्तर प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज: कई जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि, 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं: उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक यू-टर्न ले लिया है। बीती रात से ही मौसम में बदलाव का असर देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कई जिलों …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 10 अप्र, 2025
उत्तर प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज

उत्तर प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज: कई जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि, 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं: 

उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक यू-टर्न ले लिया है। बीती रात से ही मौसम में बदलाव का असर देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कई जिलों में धूल भरी आंधी के साथ बारिश और ओले गिरे। बहराइच में तो बड़ी साइज के ओले गिरने की खबर है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल देखा गया।

मौसम विभाग के अनुसार, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते पूर्वी व तराई क्षेत्र के 45 से ज्यादा जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है। बुधवार को प्रदेश के कई इलाकों में पूर्वा हवाएं चलीं और बादलों की आवाजाही के साथ संतकबीर नगर, बहराइच और चुर्क जैसे क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई।

लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पूर्वा और पछुआ हवाओं के टकराव से बारिश की तीव्रता और उसका दायरा बढ़ेगा। इससे दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है, जबकि रात के तापमान में हल्की बढ़त देखने को मिल सकती है।बारिश वाले क्षेत्रों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कहीं-कहीं वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। यह अस्थिर मौसम 13 अप्रैल तक जारी रहने की संभावना है।

इस बीच, बुधवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी भी देखने को मिली। आगरा और झांसी में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जबकि प्रयागराज, हमीरपुर, कानपुर और मुजफ्फरनगर जैसे जिलों में तापमान सामान्य से अधिक रहा।अब देखना यह होगा कि आगामी दिनों में यह मौसम किसानों और आम जनता के लिए राहत लाएगा या फसलों और जनजीवन पर और अधिक असर डालेगा।

Tagged:
Share This Article