Menu
#अंतराष्ट्रीय

उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में तीन दिन मौसम का मिजाज बदलने के आसार, देहरादून समेत राज्य के पांच पर्वतीय जनपदों में बारिश बर्फबारी की संभावना:

देहरादून के पर्वतीय इलाकों पर भी बारिश के आसार हैं। जबकि 11 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में उच्च हिमालयों क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है वहीं मौसम विभाग ने 9 और 10 फरवरी को इन क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने की भी चेतावनी जारी की है। …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 09 फ़र, 2023
उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में तीन दिन मौसम का मिजाज बदलने के आसार, देहरादून समेत राज्य के पांच पर्वतीय जनपदों में बारिश बर्फबारी की संभावना:

देहरादून के पर्वतीय इलाकों पर भी बारिश के आसार हैं।

जबकि 11 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में उच्च हिमालयों क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है वहीं मौसम विभाग ने 9 और 10 फरवरी को इन क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने की भी चेतावनी जारी की है।

बुधवार आठ फरवरी की सुबह करीब 11 बजे देहरादून का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब था।

इसके अधिकतम 21 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रहने की संभावना है।

नौ फरवरी को तापमान बढ़ेगा और 10 फरवरी तक अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री तक रह सकता है।

इसके बाद तापमान गोता लगाएगा और न्यूनतम तापमान एकाएक कम हो सकता है।

11 फरवरी को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री रहेगा।

वहीं, 12 फरवरी को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री रह सकता है।

इसके बाद फिर तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी।

13 फरवरी को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री, 14 फरवरी को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री, 15 फरवरी को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक रह सकता है।

 

 

Tagged:
Share This Article