Menu
#Mumbai

मौसम का रूख पल-पल में बदल रहा, आज 6 जिलों में बारिश बर्फबारी ओलावृष्टि का यलो अलर्ट

उत्तराखंड में बदलते मौसम से लोग परेशान है, पल-पल बदल रहा मौसम लोगों को हैरान कर रहा है। वही पिछले कुछ दिनो से राज्य में बारिश हो रही है। हालाकि एक दो दिन बारिश के बजाय धूप खिली नजर आई,जिससे तापमान में थोड़ा इजाफा हुआ। राज्य में कुछ दिनोंतक धूप …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 24 मा, 2023
मौसम का रूख पल-पल में बदल रहा, आज 6 जिलों में बारिश बर्फबारी ओलावृष्टि का यलो अलर्ट

उत्तराखंड में बदलते मौसम से लोग परेशान है, पल-पल बदल रहा मौसम लोगों को हैरान कर रहा है। वही पिछले कुछ दिनो से राज्य में बारिश हो रही है। हालाकि एक दो दिन बारिश के बजाय धूप खिली नजर आई,जिससे तापमान में थोड़ा इजाफा हुआ।

राज्य में कुछ दिनोंतक धूप खिली नजर आई तो वही अब फिर काले बादलों ने शहर में दस्तक दे दी है,वही अब अगले दो दिन में पहाड़ों में फिर से बारिश-बर्फबारी के आसार नजर आ रहे है, वही मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। आप को बता दे की महज पांच दिन में प्रदेश में सामान्य से 325 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान पारे ने गोता लगाया और रिकार्ड गिरावट दर्ज की गई।

अब आज रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, बागेश्वर और टिहरी जिलों में बारिश-बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड बढ़ सकती है। मौसम विभाग की माने तो आज निचले इलाकों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि हो सकती है, इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने से लेकर आंशिक बादल छाये रह सकते हैं।

Share This Article