Menu
#अंतराष्ट्रीय

उत्तराखंड में मौसम का बदलेगा मिजाज, तेज बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट:

जिसके दृष्टिगत 31 मार्च और 1 अप्रैल को पहाड़ से लेकर मैदान तक गरज चमक के साथ झमाझम बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि 31 मार्च को राज्य के नैनीताल तथा देहरादून जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 30 मा, 2023
उत्तराखंड में मौसम का बदलेगा मिजाज, तेज बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट:

जिसके दृष्टिगत 31 मार्च और 1 अप्रैल को पहाड़ से लेकर मैदान तक गरज चमक के साथ झमाझम बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट रहेगा।

मौसम विभाग का कहना है कि 31 मार्च को राज्य के नैनीताल तथा देहरादून जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है साथ ही राज्य के देहरादून ,हरिद्वार ,पौड़ी , नैनीताल तथा उधमसिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं झोंकेदार हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा चलने की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है ।

मौसम विभाग ने उसी दिन ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए राज्य के जनपदों के कुछ स्थानों में गर्जन के साथ बिजली चमकने और ओलावृष्टि होने की भी संभावना जताई है।

मौसम विभाग का कहना है कि 1 अप्रैल तक राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने और ओलावृष्टि होने की भी संभावना है।

जबकि आज गुरुवार को राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली गिरने तथा ओलावृष्टि होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि बिजली गिरने व जान माल की हानि होने की संभावना को देखते हुए भी अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग का कहना है कि भारी हिमपात और बरसात के चलते बर्फ जमने के कारण सड़कों में मार्ग अवरुद्ध और विद्युत दूरसंचार को भी नुकसान हो सकता है ।

भारी बरसात के चलते कहीं-कहीं नदी नालों का भी अति प्रभाव निचले इलाकों और खेतों में जलभराव की स्थिति पैदा कर सकता है।

Tagged:
Share This Article