Menu
#News

मरते समय दिमाग में कौन से आते हैं ख्याल ?

मरते समय दिमाग में कौन से आते हैं ख्याल ? : आज हमारा विज्ञान उस स्तर पर पहुंच चुका है, जब हम मरे हुए इंसानों की सोच के बारे में भी सबकुछ जान सकते हैं. इसी से जुड़ा एक किस्सा सामने आया है. जहां वैज्ञानिकों और डॉक्टरों ने मिलकर एक …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 07 फ़र, 2025
मरते समय दिमाग में कौन से आते हैं ख्याल ?

मरते समय दिमाग में कौन से आते हैं ख्याल ? : आज हमारा विज्ञान उस स्तर पर पहुंच चुका है, जब हम मरे हुए इंसानों की सोच के बारे में भी सबकुछ जान सकते हैं. इसी से जुड़ा एक किस्सा सामने आया है. जहां वैज्ञानिकों और डॉक्टरों ने मिलकर एक मरते हुए इंसान के दिमाग को पढ़ा. जिसमें उन्होंने पाया कि मरते समय उनके दिमाग में क्या चलता है।

मरते हुए इंसान के दिमाग में आखिर क्या चलता है, इसको लेकर वैज्ञानिकों ने एक रिसर्च की है और पता लगाया है कि मौत के समय में इंसानों के दिमाग में क्या चलता है. इसको लेकर वो सदियों से रिसर्च कर रहे थे! फिलहाल जिस मरीज के ऊपर ये रिसर्च की गई उसकी मौत मिर्गी के इलाज के दौरान हार्ट अटैक से हुई थी और उसकी उम्र 87 साल थी. इसके लिए उन्होंने मरीज के सिर पर गतिविधि पर नजर रखने के उनके सिर पर एक उपकरण बांधा था, लेकिन हुआ कि प्रकिया शुरू होने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

क्या चलता आखिर इंसानों के दिमाग में?

हालांकि, वैज्ञानिकों ने मृत्यु के समय मस्तिष्क की 900 सेकंड की गतिविधि को अपने उपकरण में कैद कर लिया. लुइसविले विश्वविद्यालय, केंटकी के डॉ. अजमल जेम्मार ने कहा कि मौत से पहले हमने न्यूरॉन के कंपनों के एक विशिष्ट बैंड में परिवर्तन देखा, जो ठीक वैसा ही था जैसा पुरानी जिंदगी की याद आने के समय रहता है. धड़कन बंद होने से 30 सेकंड पहले वो एक्टिव हो गया था और कुछ देर बाद तक उसी तरह सक्रिय रहा।

इससे ये पता चलता है कि हमारे जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं की याद हमें मरने से ठीक आती है. इस बात की पुष्टि करने से पूर्व डॉक्टरों ने कुछ और लोगों से इसके बारे में पूछा, जिन्हों अपनी मौत को करीब से देखा था, लेकिन वो बच गए. इसे अपने जीवन को ‘अपनी आंखों के सामने घूमते हुए’ देखने के अनुभव के रूप में बताया. वहीं कुछ लोगों ने कहा कि हमारे सामने जीवन की कुछ महत्वपूर्ण घटनाएं आ जाती है।

Tagged:
Share This Article