Menu
#ऋषिकेश

पत्नी मायके से नहीं लौटी तो ससुरालियों पर चला दी दनादन गोलियां, विकासनगर पुलिस ने मामले में जांच की और आरोपी सुंदरपाल और उसके भाई कुलदीप को किया गिरफ्तार.

ससुराल जाकर पत्नी पर गोलियां चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने उसके भाई के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से तमंचा और कुछ कारतूस बरामद हुए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। बृहस्पतिवार …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 13 अग, 2022
पत्नी मायके से नहीं लौटी तो ससुरालियों पर चला दी दनादन गोलियां, विकासनगर पुलिस ने मामले में जांच की और आरोपी सुंदरपाल और उसके भाई कुलदीप को किया  गिरफ्तार.

ससुराल जाकर पत्नी पर गोलियां चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने उसके भाई के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से तमंचा और कुछ कारतूस बरामद हुए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। बृहस्पतिवार को घटना का खुलासा करते हुए.

एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने बताया कि सुनीता निवासी संगम विहार, बाबूगढ़, विकासनगर ने शामली निवासी सुंदरपाल, कुलदीप और मीना के खिलाफ शिकायत की थी। आरोप था कि गत नौ अगस्त को रात में दस बजे सुंदरपाल इन लोगों के साथ घर पर आया और गोलियां चलाने लगा। हालांकि, इनमें से कोई गोली सुनीता को नहीं लगी।

पुलिस ने जानलेवा हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया। विकासनगर पुलिस ने मामले में जांच की और बृहस्पतिवार को आरोपी सुंदरपाल और उसके भाई कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया। सुंदरपाल ने बताया कि उसकी सुनीता के साथ कुछ साल पहले शादी हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों अलग हो गए। इसके बाद सुनीता अपने मायके में रहने लगी।

कई बार बुलाने पर भी नहीं मानी.

कई बार उसे बुलाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। कुछ दिन पहले सुनीता के पिता ने उसके खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया था। इसी बात से गुस्से में आकर उसने सुनीता पर हमला कर दिया। सुंदरपाल के पास से एक तमंचा व तीन कारतूस भी बरामद हुए हैं। उसके खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं।

 

 

Tagged:
Share This Article