Menu
#अंतराष्ट्रीय

कब चढ़ेंगे रामपुर तिराहा कांड के आरोपी फांसी के तख्त पर:

चर्चित रामपुर तिराहा कांड की जांच तेज हो गई है इसमें सीबीआई ने एक आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है। बताते चलें 29 साल बीत जाने के बाद भी आजतक आरोपी फांसी से बचे हैं जबकि जनता आरोपी सभी अपराधियों को फांसी की मांग कर रही …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 14 मा, 2023
कब चढ़ेंगे रामपुर तिराहा कांड के आरोपी फांसी के तख्त पर:

चर्चित रामपुर तिराहा कांड की जांच तेज हो गई है इसमें सीबीआई ने एक आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है।

बताते चलें 29 साल बीत जाने के बाद भी आजतक आरोपी फांसी से बचे हैं जबकि जनता आरोपी सभी अपराधियों को फांसी की मांग कर रही है।

रामपुर तिराहा कांड के बाद उत्तराखंड में पीवी नरसिंह राव और मुलायम सिंह यादव के इतने पुतले जले कि आज तक किसी के इतने पुतले नहीं जले होंगे।

जनता के दिल में आज भी मुजफ्फर नगर कांड की यादें ताजा हैं लोग अत्याचार में लिप्त सभी अपराधियों को फांसी दिए जाने की मांग करते हैं।

भारत के इतिहास में इतना जघन्य कृत्य पहले शायद कभी नहीं हुआ होगा, महिलाओं के साथ जो कुछ हुआ उसे उत्तराखंड कभी भूल नहीं सकेगा।

जनता को उम्मीद है आज नहीं तो कल एक न एक दिन जनता की आवाज को न्याय मिलेगा।

सीबीआई जांच जारी है देखना है सीबीआई जनता को कब तक न्याय दिलाती है।

 

Tagged:
Share This Article